Valentine's Day पर चर्चा में क्यों है ये गाय? गुलदस्ता लेकर लैला के पीछे-पीछे भागते मजनू की पेंटिग हुई वायरल
कल यानी 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया गया। इस बीच इंटरनेट पर एक से बढ़कर एक फोटो और वीडियोज वायरल हुए। हर कोई अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करता दिखा। मगर एक गाय ने पूरी लाइमलाइट ही लूट डाली।
वीडियो में एक भारी भरकम गाय नजर आ रही थी, जिसके शरीर पर कपल की तस्वीर बनाई गई थी। ये एक पेंटिंग थी, जिसमें लड़का पीछे पीछे फूल लेकर आ रहा है और लड़की आगे चल रही है।

ये शानदार और यूनीक क्रिएशन लोगों को बेहद पसंद आया और लोग इसपर जमकर कमेंट्स करने लगे। लोगों ने गाय के मालिक की भी जमकर तारीफ की और पेंटिंग करने वाले शख्स की भी। लोगों का मानना था कि इतनी शानदार आकृति कोई भला कैसे बना सकता है।
इस मजेदार क्लिप पर सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब कमेंट्स किए। एक यूजर ने कहा कि ये बेहद ही मजेदार है। एक दूसरे ने कहा कि मैंने वेंलेंटाइन डे पर इससे बढ़िया चीज कोई भी नहीं देखी। एक ने कहा कि भीड़ के बीच में ऐसा कुछ दिख जाना वाकई दिल खुश कर देता है।












Click it and Unblock the Notifications