Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

OMG! एक तस्वीर से 5 लाख रुपए तक कमाता है ये कपल, नहीं करता कोई काम, जानें कैसे?

अपनी तस्वीरों के बल पर ये कपल एक-एक फोटो से 5 लाख रुपर तक की कमाई कर रहा है। बिना काम किए ही ये कपल लाखों में कमा रहे है।

नई दिल्ली। दुनिया में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो अलग और अनोखे तरीकों से कमाई करते हैं। ये लोग अपने टैलेंट के बल पर बिना 9 से 5 की नौकरी किए ही लाखों की कमाई कर रहे है। ऐसा ही एक कपल है जो बिना किसी नौकरी के लाखों की कमाई कर रहा है। अपनी तस्वीरों के बल पर ये कपल एक-एक फोटो से 5 लाख रुपर तक की कमाई कर रहा है। कई बार तो ये कमाई 5 लाख से ज्यादा तक की हो जाती है। ऐसा में जानना बेहद दिलचस्प होगा कि आखिर कैसे फोटो से ये कपल लाखों कमा रहा है।

 1 फोटो से लाखों की कमाई

1 फोटो से लाखों की कमाई


आपको बता दें कि 26 साल के जैक मोरिस और उनकी गर्लफ्रेंड लॉरने बुलेन इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों की मदद से लाखों की कमाई कर रहे है। ये कपल दुनियाभर में घूमता है और ब्रांड और लोकेशन को प्रमोट कर लाखों की कमाई करता है। ये लोग जिस लोकेशन पर घूमते है, वहां की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डालते है और लोग उनकी रोमांटिक फोटो देख उसपर फिदा हो जाते है। बदले में उन्हें उस ब्रांड या लोकेशन के मालिक ने मोटी रकम मिलती है।

 5 फोटो के लिए मिले थे 22 लाख रुपए

5 फोटो के लिए मिले थे 22 लाख रुपए


एक मैगजीन से बात करते हुए मोरिस ने बताया था कि उन्हें एक फोन कंपनी से 3 दिनों के भीतर 5 फोटो अपलोड करने के लिए 22 लाख रुपए मिले थे। उन्होंने बताया कि वो अपनी तस्वीरों के लिए खास तैयारियां करते हैं।

 लाखों में है फॉलोअर्स

लाखों में है फॉलोअर्स


आपको बता दें कि इस कपल के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की तादात 30 लाख से ज्यादा है। इसके साथ उनका ट्रावल ब्लॉग है। डू यू ट्रावल नाम से ये कपल एक ट्रैवल ब्लॉग भी चलाता है। जिसपर ये कपल अपनी तस्वीरें अपलोड करता है। उस ब्रांड और लोकेशन को प्रमोट करता है और लोगों को उस जगह पर घूमने के लिए प्रेरित करता है।

 कैप्शन पर जोर

कैप्शन पर जोर


मोरिस अपनी तस्वीरों के कैप्शन पर खास जोर देते है। वो तस्वीरों के कैप्शन ऐसे रखते है कि आप बिना अट्रैक्ट हुए रह ही नहीं सकते है। लोग उन कैप्शन से खास तौर पर आकर्षित होकर उन जगहों पर घूमने का मन बना लेते है।

 तंग आकर छोड़ी थी नौकरी

तंग आकर छोड़ी थी नौकरी


मैनचेस्टर के रहने वाले नोरिस अपने 9 से 5 की नौकरी से बोर हो चुके थे। एक दिन अचानक ही उन्होंने अपना बैग उठाया और बैंकॉक की फ्लाइट पकड़ दी। वहां की तस्वीरें जब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपलोड की तो लोगों ने उसे खूब पसंद किया, जिसके बाद उन्होंने इससे कमाई का सोचा और ये अनोखा तरीका निकाला। बिना काम किए ये कपल कमाल की जिंदगी जीते है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+