लड़की के बिस्तर से निकला कुछ ऐसा कि दंग रह गए पेरेंट्स, बुलानी पड़ी रेस्क्यू टीम
बेटी की बेड से निकली चीज को देखकर पेरेंट्स की हालात खराब हो गई। डरे हुए परिवारवालों ने फौरन रेस्क्यू टीम को बुलाई।
Recommended Video

नई दिल्ली। ब्रिटेन का एक परिवार उस वक्त दहशत में आ गया जब उनकी बेटी के बिस्तर से बड़ी ही अजीबों-गरीब चीज निकली। बेटी की बेड से निकली चीज को देखकर पेरेंट्स की हालात खराब हो गई। डरे हुए परिवारवालों ने फौरन रेस्क्यू टीम को बुलाई। रेस्क्यू टीम ने उस चीज को देखकर खुलासा किया वो बेहद चौंकाने वाला था।

बेटी के बिस्तर से निकली हैरान कर देने वाली चीज
ब्रिटेन के कॉन्वेंट्री इलाके में रहने वाले एक परिवार के घर से अजीबो-गरीब चीज निकली। जिस कमरे में टीनेजर बेटी सोती थी उ कमरे के बेड ने हैरान कर देने वाली चीज निकली। कमरे में लगी बेड से 7 से 8 इंच लंबी चीज निकली जो देखने में जंगली छिपकली की तरह लग रही थी।

बुलाई रेस्क्यू टीम
परिवारवालों ने जैसे ही उस चीज के देखी उन्होंने फौरन एनिमल रेस्क्यू टीम को बुला लिया। टीम पूरे औजार के साथ कमरे में पहुंची तो पहले वो भी हैरान रह गई, लेकिन जैसे ही उन्होंने करीब जाकर देखा तो हंसने लगे। टीम ने बताया कि जिसे परिवारवाले जंगली छिपकली समझ रहे थे। वो कुछ और नहीं है बल्कि पुराना मोजा था, जो लंबे वक्त से बिस्तर के नीचे फंसा था।

मोजे से डर गए घरवाले
परिवारवालों ने जब पुराने सड़े मौजे को बिस्तर के नीचे देखा तो उन्हें लगा कि कोई जंगली छिपकली जो करीब 7 से 8 इंच लंबी और 2 इंच मोटी है, उसमें कोई मूवमेंट नहीं रही है। वो डर गए, लेकिन सब सच्चाई सामने आई तो जब ठहाके लगाकर हंसने लगे। जिसे छिपकली समझ रहे थे वो सड़ा हुआ मोजा था जो लंब समय से यहां फंसा हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications