OMG: दुबई एयरपोर्ट पर भारतीय महिला पायलट भूल गईं घड़ी, एक महीने बाद मिली सुरक्षित, बोलीं- बिल्कुल यकीन नहीं था
दुबई एयरपोर्ट पर भारतीय पायलट अपनी पसंदीदा घड़ी भूल गई। आश्चर्य की बात है कि उन्हें एक महीने बाद वापस सुरक्षित मिल गई। भारतीय एयरलाइन्स की पायलट हाना मोहसिन खान दुबई से अपने देश के लिए उड़ान भर रही थी। इसी दौरान उन्होंने अपनी पसंदीदा घड़ी खो दी।
दुबई एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान हाना ने अपनी घड़ी उतार दी, लेकिन सुरक्षा स्कैन के बाद वह उसे उठाना भूल गई। इसके बाद वह सीधे लोकप्रिय ड्यूटी फ्री में चली गईं। भारत वापस आते समय पायलट को एहसास हुआ कि उसकी कीमती घड़ी खो गई।

महिला पायलट को घड़ियों का बेहद शौक
महिला पायलट को घड़ियों का बड़ा शौक है। घड़ी खोने पर उन्हें बहुत दुख हुआ। लेकिन, उन्हें अपनी खोई हुई घड़ी वापस मिलने की बहुत कम उम्मीद थी। फिर भी, उसने एक उम्मीद भरे प्रयास में दुबई में अपने ग्राउंड स्टाफ तक पहुंचने का फैसला किया। किस्मत ने उनका साथ दिया।
लॉस्ट-फाउंड डिपार्टमेंट ने बरामद की घड़ी
खलीज टाइम्स से बात करते हुए महिला पायलट ने बताया कि वह अब तक कभी भी खोई हुई किसी भी चीज़ को वापस पाने में कामयाब नहीं हो पाई थी। लेकिन मुझे ये कीमती घड़ी वापस मिल गई। एयरपोर्ट पर मौजूद लॉस्ट एंड फाउंड विभाग ने घड़ी को ट्रेस करने में पूरी तरह से सफल रहा।
"दुबई में ऐसी है जिंदगी.."
उन्होंने घड़ी का पता लगाकर बरामद कर लिया। इसके बाद महिला पायलट को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हाना सीधे लॉस्ट एंड फाउंड कार्यालय चली गई। कुछ ही देर बाद उन्हें अपनी घड़ी मिल गई। हाना ने कहा कि मैं आश्चर्यचकित हूं कि इतनी कम परेशानी के बाद मुझे अपनी घड़ी वापस मिल गई। उन्होंने जोर से कहा कि दुबई में ऐसी ही जिंदगी है।
यह भी पढ़ें- VIDEO: एक ही फ्लाइट में लगी भाई-बहन की ड्यूटी, कैप्टन को एयर हॉस्टेस ने पहनाई राखी












Click it and Unblock the Notifications