VIDEO: एक ही फ्लाइट में लगी भाई-बहन की ड्यूटी, कैप्टन को एयर हॉस्टेस ने पहनाई राखी

Indigo shares Rakshabandhan video: भाई और बहन के पावन त्यौहार रक्षाबंधन का हर किसी को इंतजार रहता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और उनसे जिंदगी भर रक्षा करने का वचन लेती हैं। इस बार सबके साथ-साथ इंडिगो की एक फ्लाइट अटेंडेंट का ये त्यौहार बेहद खास रहा। वो इसलिए क्योंकि त्यौहार के दिन फ्लाइट में ही दोनों यात्रियों की सेवा में तैनात थे। इंडिगो क्रू मेंबर शुभा और उनके अपने भाई कैप्टन गौरव एक ही विमान में थे। गौरव उसी फ्लाइट के कैप्टन थे, जिसमें शुभा की ड्यूटी लगी थी। ऐसे में दोनों भाई-बहनों ने फ्लाइट में ये त्यौहार मनाया।

इंडिगो ने ट्विटर पर इस भाई-बहन की जोड़ी का एक क्लिप शेयर किया। "30,000 फीट पर या जमीन पर, भाई-बहन का बंधन खास रहता है। आज बोर्ड पर एक दिल को खुश कर देने वाला क्षण, जब हमारी चेक केबिन अटेंडेंट शुभा अपने भाई कैप्टन गौरव के साथ राखी मना रही है,'' इंडिगो ने रक्षा बंधन मनाते हुए दोनों का वीडियो शेयर करते हुए लिखा। साथ में उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया।

Indigo

क्लिप की शुरुआत में शुभा को यात्रियों के लिए एक विशेष घोषणा करते हुए दिखाया गया है कि उसके वर्कप्लेस पर होने का मतलब है कि वो हमेशा अपने परिवार के साथ त्योहार नहीं मना सकती है। उन्होंने आगे कहा, "इसलिए आज का दिन मेरे और मेरे भाई गौरव के लिए बहुत खास दिन है, जो आज ये दिखाने के लिए बोर्ड पर है कि हम कई सालों के बाद एक साथ रक्षा बंधन मनाएं। सभी भाइयों और बहनों की तरह, हम भी हंसते हैं और रोते हैं, खेलते हैं और लड़ते हैं, लेकिन वो मेरी चट्टान है, मेरा सबसे अच्छा दोस्त है, मेरे कंधे पर सहारा है।'

इस पोस्ट को 30 अगस्त को शेयर किया गया था। शेयर किए जाने के बाद से इसे करीब 27,000 बार देखा जा चुका है। इस शेयर पर 400 से ज्यादा लाइक्स भी आ चुके हैं। कई लोगों ने भी अपने रिएक्शन शेयर किए और बताया कि वीडियो उन्हें काफी पसंद आया।

एक ने लिखा, ये बेहद अच्छा है। खुशी हमेशा शेयर की जानी चाहिए।" एक दूसरे ने कहा, "दिल छू लेने वाले पल। ऐसी अद्भुत चीज़ों को अपने प्रियजनों के साथ फ्लाइट में होता देख काफी अच्छा लगता है।'

यहां देखें भाई बहन का वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+