पार्टी में आई बुजुर्ग महिला ने पूल को समझ लिया डांस फ्लोर, उसकी ओर बढ़ीं और फिर... देखें Viral Video

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरानी व्यक्त कर रहा है। ये वीडियो किसी पार्टी का है, जिसमें बहुत से लोग दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पार्टी में सबकुछ सामान्य चल रहा होता है, तभी एक बुजुर्ग महिला के साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जो सभी को हैरान कर देता है। वीडियो कहां का है और कब का है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं।

पूल में गिर जाती है बुजुर्ग महिला

पूल में गिर जाती है बुजुर्ग महिला

करीब 19 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यहां पार्टी चल रही है। लोग पार्टी का लुत्फ उठा रहे हैं और संगीत बज रहा है। जहां पार्टी हो रही है, वहां बीचों बीच एक पूल भी है। तभी एक बुजुर्ग महिला उस पूल की ओर बढ़ती है और गलती से पानी में गिर जाती है। जिसके बाद कुछ लोग उनकी ओर भागते हैं। हालांकि कोई भी पानी में नहीं उतरता है। इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पार्टी में पहले सबकुछ ठीक चलता है लेकिन आखिर में जो होता है, वो सभी को हैरान कर देता है।

पूल को समझ लिया डांस फ्लोर

पूल को समझ लिया डांस फ्लोर

इस वीडियो को ट्विटर पर केल्विन नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, 'ग्रैंडमां ने सोचा कि पूल डांसिंग फ्लोर है।' वीडियो को शेयर करते हुए ये बताया गया है कि बुजुर्ग महिला को ठीक से समझ नहीं आया कि वह नीले रंग का पूल है। उन्होंने इसे डांस करने वाला फ्लोर समझा और इसकी ओर बढ़ गईं, हालांकि ऐसा नहीं था। जैसे ही उन्होंने पूल की ओर कदम बढ़ाया, वह इसमें गिर गईं। बुजुर्ग महिला झटके से अपने बैग के साथ ही पानी में गिर जाती है। फिर लोग उनकी ओर भागते हुए आते हैं।

9.2 मिलियन लोगों ने देखा वीडियो

9.2 मिलियन लोगों ने देखा वीडियो

ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो को 9.2 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है। दो लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। जबकि 59.4 हजार लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। वहीं 1191 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीडियो को देख अधिकतर लोग पार्टी में मौजूद पुरुषों की निंदा कर रहे हैं क्योंकि बुजुर्ग महिला के पानी में गिरने के बाद भी कोई उन्हें बचाने के लिए पानी में नहीं उतरा।

क्या बोल रहे हैं लोग?

क्या बोल रहे हैं लोग?

एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'तथ्य ये है कि यहां बहुत सारे पुरुष हैं लेकिन पानी में कूदने और महिला की मदद करने से कतरा रहे हैं, जो मुझे परेशान कर रहा है।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'ये लोग अपने सूट की ज्यादा चिंता कर रहे हैं।' एक यूजर लिखता है, 'कोई भी पुरुष नहीं चाहता कि उसका सूट गीला हो।' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, 'वो टेबल पूल के काफी करीब हैं, वैसे भी किसी ना किसी को तो तैरना ही पड़ता। तो दादी को ही तैरना पड़ा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+