नहीं देखा होगा दादी-पोते का ऐसा प्यार! महिला ने पोते के लिए किया ऐसा काम, सामने आया Video
कई लोगों के लिए, खाना बनाना और बांटना प्यार की भाषा है। इसी कड़ी में एक महिला का क्लिप वायरल हो रहा है, जो वर्क फ्रॉम होम कर रहे अपने पोते को खाना खिला रही होती है। दिलचस्प बात तो ये है कि महिला बार बार अपने पोते को अलग-अलग तरह का खाना खिलाती है।
इंस्टाग्राम पर ये रील खूब वायरल हो रही है, जिसमें लिखा है कि घर से काम करते हुए नॉना मुझे कितनी बार खाना खिलाती है। कैप्शन पर लिखा है कि स्नैक कभी खत्म नहीं होने वाला। नॉना बेस्ट हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि नोना पहले नाश्ते के लिए कॉफी और बिस्कॉटी लाती हैं, उसके बाद चॉकलेट, चाय, अनानास और सूखे अंजीर के साथ पेनकेक्स लाती है। बाद में वह अपने मेहनती पोते के आनंद के लिए ताज़ी बनी बिस्कॉटी का एक पूरा बैच लाती है।
इसके बाद दोपहर के खाने के लिए वे सूप और ब्रेड, कीवी फल और टमाटर, पनीर और बैंगन के साथ एक प्लेट परोसती है। ये सब देखने में भी काफी स्वादिष्ट लग रहा है। अब पोते ने सोशल मीडिया पर दादी के इस प्यार की झलकियां लोगों को दिखाईं तो सभी लोग कमेंट सेक्शन में रिएक्शन देने लगे।
क्लिप को 2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और लाखों लोगों ने इसे देखा है। वीडियो वाकई प्यार से सराबोर कर देने वाला है। हर कोई इसे देखने के बाद खुद को भावुक होने से रोक नहीं पा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications