पाकिस्तानी चाय वाले के बाद सोशल मीडिया पर छाया बांग्लादेशी मजदूर, लोगों को दीवाना बना रही खूबसूरत हरी आंखें

नई दिल्ली। कुछ समय पहले एक पाकिस्तानी चाय वाले की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इसके कुछ समय बाद उसे मॉडलिंग का मौका भी मिला था। इसी तरह अब एक बांग्लादेशी मजदूर की तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई है। हरी खूबसूरत आंखों से कैमरे को घूरता ये शख्स शायद जानता भी नहीं कि किस तरह पूरी दुनिया में उसकी खूबसूरती के चर्चे हो गए है।

परफेक्ट फोटो लेने में हुई मुश्किल

परफेक्ट फोटो लेने में हुई मुश्किल

इस फोटो के कुआलालंपुर के फोटोग्राफर अबेदनमुंग ने खींचा है। उन्होंने फोटो ट्वीट कर कैप्शन में लिखा- 'ये खूबसूरत शख्स बेहद शर्मीला था। फोटो खिंचते वक्त किधर देखना है यह उसे समझ नहीं आ रहा था। शायद ये फोटो फोन से खींची जा रही थी इसलिए। मैंने कई बार कैमरे की ओर इशारा किया, कई शॉट खराब भी आए। आखिर में उसने कैमरे की ओर देखा और मैंने तस्वीर ले ली। है न खूबसूरत?'

फोटो की तारीफ करते नहीं थक रहे लोग

फोटोग्राफर अबेदनमुंग ने ये फोटो 21 मार्ट 2019 को अपने ट्विटर पर शेयर की थी। तब से इसे 24,500 बार रिट्वीट किया जा चुका है और 68,700 लोग इसे लाइक कर चुके हैं। कोई मजदूर की खूबसूरती की तारीफ कर रहा है तो कोई फोटोग्राफर की। फिलहाल तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं बटोर रही है। शख्स की हरी आंखें सबको दीवाना बनाए हुए हैं।

फोटो देख याद आती है अफगानी लड़की शरबत गुला

साल 1984 में नेश्नल जियोग्राफिक मैगजीन के कवर पर शरबत गुला नाम की एक लड़की की तस्वीर लगाई गई थी। हरी आंखें, बिखरे बाल और सिर पर लाल रंग का स्कॉर्फ पहने शरबत को देखकर कोई भी उसे खुदा की शानदार कलाकारी ही कहेगा। यही शरबत गुला साल 2002 में 30 साल की उम्र में फिर मिली तो भी उतनी ही खूबसूरत। उसकी तस्वीरों ने लोगों का खूब दिल जीता था।

यह भी पढ़ें- पाकिस्‍तानी चायवाले ने लगाई विंग कमांडर अभिनंदन की फोटो, लिखा- ऐसी चाय जो दुश्मन को भी दोस्त बना दे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+