अपने गुप्तांग में छिपाकर जेल के अंदर ले गई पिस्तौल

न्यू मेक्सि‍को। शोले फिल्म का वो सीन आपको जरूर याद होगा जब हरीराम नाई अंग्रेजों के जमाने के जेलर को यह खबर देता है कि जेल के अंदर सुरंग बनायी जा रही है। और तो और जब उसे पता चलता है कि जेल में पिस्ताौल आ चुका है, तो उसके पैरों तले जमीन ख‍िसक जाती है। खैर वो तो मूवी थी, लेकिन दुनिया का शायद ही कोई जेल होगी, जहां पर पिस्तौल आ जाने पर जेलर की नींद न उड़े। जरा सोचिये न्यू मैक्स‍िको के जेलर का क्या हाल होगा, जब उसे यह पता चला होगा कि उसकी जेल में पिस्तौल आ गई है और पिस्तौल लेकर आने वाली एक महिला है।

इस अजब दुनिया की यह भी एक गजब घटना है, जहां लड़की अपने बैग, जूते, ज़ुराबे, आदि में नहीं बल्क‍ि अपने गुप्तांग के अंदर छिपा कर पिस्तौल जेल के अंदर ले गई। इस 34 वर्षीय महिला का नाम जोसफीन मैकएलिस्टर है, जो अलबुकर्क की रहने वाली है। यह घटना गत 16 दिसंबर की है। उसे धोखाधड़ी के केस में पकड़ा गया था।

कैसे पता चला जेलर को

हुआ यूं कि जब पुलिस ने महिला को पकड़ा उस वक्त रिवाल्वर उसके गुप्तांग के अंदर रखी हुई थी। जब उसे जेल के अंदर ले जाया गया, तब फौरी तौर पर महिलापुलिस कर्मियों ने उसकी चेकिंग की और अंदर जाने दिया। जिस वक्त वो जेल में प्रवेश कर रही थी, उसके हाथ में कुछ नहीं था। उसका सारा सामान जेल में जमा हो गया था। जोसफीन जब बैरक में पहुंची, तब उसने अपने गुप्तांग से रिवॉल्वर निकाल कर वहीं रखे कूड़ेदान में डाल दी।

अगले ही दिन उसकी सहकैदी ने कूड़ेदान में रिवॉल्वर देखी, तो इसकी सूचना जेलर को दी। जब जोसफीन से गहन पूछताछ की गई, तब उसने सारा राज़ उगला और यह भी कबूला कि वो जेल के अंदर दहशत फैलाना चाहती थी।

खैर ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी महिला ने गुप्तांग का इस्तेमाल इन कामों के लिये किया हो। इससे पहले 2013 में ओकलाहोमा की रहने वाली 25 वर्षीय क्रिस्टी भी इसी तरह योनि के अंदर बंदूक रख कर जेल में ले गई थी। उसने तो मिनी रिवॉल्वर अपने मलद्वार में रखने तक के प्रयास किये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+