बिल्कुल इंसानों जैसा है इस बिल्ली का चेहरा, वायरल हो रही फोटो
अलग-अलग किस्म की बिल्लियां तो आपने खूब देखी होंगी। लेकिन आजकल जिस बिल्ली की तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर की जा रही है वो बहुत ही अलग है। उसका शरीर जरूर बिल्ली जैसा है लेकिन चेहरा बिल्कुल इंसानों सा।
कुआलालम्पुर। अलग-अलग किस्म की बिल्लियां तो आपने खूब देखी होंगी। लेकिन आजकल जिस बिल्ली की तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर की जा रही है वो बहुत ही अलग है। उसका शरीर जरूर बिल्ली जैसा है लेकिन चेहरा बिल्कुल इंसानों सा। इस बिल्ली की ये फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। हर कोई ऐसे विचित्र जीव को देखकर हैरान है।

कहा जा रहा है कि ये अजीबोगरीब बिल्ली मलेशिया में पैदा हुई है। वहीं से इसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होनी शुरू हुईं। इस बिल्ली धड़ जानवर जैसा ही है लेकिन सिर इंसान के बच्चे जैसा है। बिल्ली की आंखें, भौंहें और सिर पर बाल भी बिल्कुल वैसे ही हैं। इसके होंठ, दांत और कान थोड़े अलग हैं।
ये तस्वीर वायरल होते-होते मलेशियाई पुलिस के पास भी पहुंच गई है। पुलिस का कहना है कि ये तस्वीर असली नहीं है और ये एक खिलौना है। पुलिस का कहना है कि ये एक खिलौना है जिसे हूबहू इंसानी चमड़ी जैसा बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने को मुंह में रखीं जलती हुई मोमबत्तियां, हैरान कर देगा कारनामा












Click it and Unblock the Notifications