'मम्मी चोर पकड़ लिया...' दिल्ली मेट्रो से फिर वायरल हुआ Video, लड़के का कारनामा देख हंस पड़े लोग

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो से कई सारे वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक और क्लिप सामने आया है, जिसमें एक शख्स मेट्रो में चोर को पकड़ते दिख रहा है। सामने काफी सारी भीड़ भी नजर आ रही है। चोर को पकड़ने के बाद शख्स जो करता है, वो चर्चा में बना हुआ है।

खचाखच भरी मेट्रो में किया ऐसा काम
शख्स खचाखच भरी मेट्रो में पहले चोर को पकड़ता है और फिर खुद ही वीडियो बनाने लगता है। इसके बाद वो चोर से पूछता है कि वो क्या कर रहा था। चोर अपनी बात बोलता है। मगर फिर शख्स जो बोलता है, उसे सुनने के बाद वहां मौजूद सारे के सारे लोग हंसने लगते हैं।

delhi metro

वायरल हो रहा वीडियो
इस क्लिप को एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल पर पोस्ट किया गया है। इस क्लिप के कैप्शन में दावा किया गया है कि दिल्ली मेट्रो में एक व्लॉगर ने चोर को पकड़ लिया। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने कहा कि ये तो पूरा का पूरा वीडियो ही स्क्रिप्टेड लग रहा है वहीं दूसरे ने कहा कि मेट्रो में तो कॉमेडी चल रही है।

घबराते हुए चोर ने कही ये बात
ये क्लिप 18 सेकेंड का है, जिसमें दिख रहा है कि एक शख्स मोबाइल का कैमरा चालू कर शख्स पूछता है कि वो क्या कर रहा था? इसके बाद चोर काफी घबराते हुए कुछ बोलता है और फिर कैमरे में चिल्लाते हुए कहता है कि मम्मी मैंने चोर पकड़ लिया है। ये सुनकर सामने खड़ी भीड़ उसे देखने के बाद हंसने लगती है। इसके बाद वो चोर करने वाले शख्स को थप्पड़ जड़ देता है।

बता दें कि दिल्ली मेट्रो से पहले भी कई सारे क्लिप्स वायरल हो चुके हैं। या यूं कहें कि इन्फ्लुएंसर्स को दिल्ली मेट्रो रील्स बनाने की एक परफेक्ट जगह लगती है। कईलोगों ने माना भी है कि यात्रियों को इन क्लिप्स और वीडियोज के चक्कर में बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है। हालांकि ये वीडियो काफी फनी है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+