3 बच्चों की मां को कपड़ों से हुई नफरत तो 17 लाख रुपए खर्च कर पूरी बॉडी पर बनवा लिया टैटू

3 बच्चों की मां ने पूरी बॉडी पर बनवा लिया टैटू

नई दिल्ली। शौक बड़ी चीज होती है। लोग शौक के सामने कुछ भी कर गुजरने से नहीं रुकते हैं। कुछ ऐसा ही शौक तीन बच्चों की मां एलेक्सांड्रा जैस्मीन के ऊपर चढ़ा। एलेक्सांड्रा को कपड़े पहनना पसंद नहीं आ रहा था, जिसके बाद उसने कुछ ऐसा किया, जिसे लेकर अब वो मशहूर हो गई हैं। फ़िनलैंड में रहने वाली तीन बच्चों की मां एलेक्सांड्रा के ऊपर टैटू बनवाने का ऐसा शौक चढ़ा की कोई कुछ समझ नहीं पाया। उनका ये शौक सनक बन गया और आज उसके कारण वो दुनियाभर में मशहूर हो गई हैं।

 चढ़ा टैटू का शौक

चढ़ा टैटू का शौक

एलेक्सांड्रा जैस्मिन तीन बच्चों की मां है और एक टैटू आर्टिस्ट हैं। शुरुआत में वो दूसरों के शरीर पर ही टैटू बनाया करती थी, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें भी इसकी लत लग गई। खाली वक्त में जब कोई कस्टमर नहीं होता तो एलेक्सांड्रा अपने शरीर पर टैटू बनाया करती थी। धीरे-धीरे उन्हें ये अच्छा लगने लगा और फिर क्या था, उन्होंने अपने पूरे शरीर पर ही टैटू बना लिया। हैरानी की बात है कि वो अपने शरीर पर खुद से ही टैटू बनाती है । उन्होंने अपनी पूरी बॉडी को टैटू से ढ़क लिया है। उनकी पूरी बॉडी सिर्फ टैटू से कवर है।

 कपड़ा पहनने की जरूरत नहीं

कपड़ा पहनने की जरूरत नहीं

एलेक्सांड्रा कहती हैं कि उन्हें कपड़े पहनने में बहुत आलस आता था। कपड़े पहनने के झंझट को अब उनके टैटू में खत्म कर दिया है। उनके पूरे शरीर पर रंग बिरंगे टैटू बने हैं, जिसके बाद अब उन्हें कपड़ों की जरूरत ही नहीं महसूस होती है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी रंगी बॉडी की कई तस्वीरें पोस्ट की है। जिसे देखकर आप नहीं समझ पाएंगे कि उन्होंने ड्रेस पहनी है या वो न्यूड हैं। अपनी इन्हीं तस्वीरों की वजह से लोगों के बीच एलेक्सांड्रा काफी पॉपुलर हो गई हैं।

 17 लाख रुपए किए खर्च

17 लाख रुपए किए खर्च


एलेक्सांड्रा इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं। उऩके फॉलोअर्स की संख्या 1 लाख 76 हजार को पार कर चुकी है। तीन बच्चों की मां एलेक्सांड्रा और टैटू आर्टिस्ट जब कस्टमर्स से फ्री होती हैं तो वो अपनी ही बॉडी को इंक कर रही होती हैं। उन्होंने अपने शरीर पर फेस, बॉडी , फूल, रंगीन चित्रकारी, जानवरों की शक्ल, कुछ कोट और मैसेज भी गुदवाए हैं। पूरी बॉडी पर ये टैटू बनवाने में उन्होंने करीब 17 लाख रुपए खर्च कर दिए।

उड़ता है मजाक

उड़ता है मजाक

एलेक्सांड्रा कहती हैं कि उन्हें टैटूज से बहुत लगाव है। इस ट्रांसफॉर्मेशन और रंग बिरंगे टैटू पर वो अब तक करीब 16 लाख 30 हजार खर्च कर चुकी है। कुछ लोग उनके इस लुक की तारीफ करते हैं तो कुछ लोग मजाक भी उड़ाते हैं। कुछ उन्हें खूबूसरत महिला बताते हैं तो कुछ लोग उन्हें बदसूरत बताते हुए उन्हें डरावना बताते हैं। हालांकि एलेक्सांड्रा कहती हैं कि उन्हें इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

18 साल की उम्र में बनवाया था पहला टैटू

18 साल की उम्र में बनवाया था पहला टैटू

एलेक्सांड्रा कहती हैं कि उन्होंने अपना पहला टैटू तब बनवाया था, जब वो मात्र 18 साल की थी। उनके शरीर पर बिल्ली, इंसानी खोपड़ी, अंग्रेजी शब्द जैसे तमाम टैटू डिजाइन है। आंख के पास का हिस्सा छोड़कर उन्होंने माथे, गाल, बांह, पेट, पैर समेत शरीर के अंग-अंग पर टैटू बनवा लिया है। उन्होंने कहा कि वो अपने बट क्रैक में टैटू बनवाने से डर रही हैं

टैटू की ऐसी दिवानगी कि पति को भी छोड़ा, अब रंगीन शरीर पर फिदा है ब्वॉयफ्रेंड

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+