मां-बेटी ने एक ही वक्त पर दिया बच्चों को जन्म, सुन कर हर कोई हैरान
इस्तानबुल। तुर्की में मां बनने का एक अनोखा मामला देखने को मिला। यहां एक मां और बेटी ने एक ही वक्त पर अपने बच्चों को जन्म दिया है। सुनने में ये वाकई अजीब लग रहा है, लेकिन तुर्की में ऐसी डिलीवर की गई है। एक अस्पताल में 42 वर्षीय फतमा और 21 साल की जेड ने एक ही वक्त पर अपने-अपने बच्चों को जन्म दिया है।

सीरिया की रहने वाली फतमा परिवार के साथ देश छोड़कर तुर्की आ गई थीं। तुर्की के अस्पताल में दोनों को लेबर पेन के बाद भर्ती कराया गया। मां-बेटी दोनों ने ही बेटों को जन्म दिया है और बच्चे स्वस्थ हैं। अस्पताल में लोगों को इनकी कहानी पर यकीन नहीं हो रहा है।
ऑपरेशन कर रहे डॉक्टरों को यकीन नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसा पहला मामला देखा है। ये वाकई में पहला मामला ही होगा जहां मामा-भांजे ने साथ में जन्म लिया है। मां-बेटी ने अपने बच्चों के नाम तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोआन के नाम पर रखा है। उन्हें बच्चों के नाम रेचप और तैयर रखे हैं।
ये भी पढ़ें: इस आदमी ने आंखों में बनवाया है टैटू, ऐसा करने वाला बना पहला भारतीय












Click it and Unblock the Notifications