Year Ender 2023: इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये 10 डेस्टिनेशन, किसी स्वर्ग से नहीं हैं कम

Most Searched Travel Destinations: क्या आप भी खूबसूरत जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, अगर हां तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, इटली से लेकर वियतनाम तक- गूगल ने साल 2023 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले 10 ट्रैवल डेस्टिनेशन (Travel Destinations) की लिस्ट जारी की है, जोकि आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती हैं। ज्यादा खर्चे के बारे में मत सोचिए क्योंकि इस लिस्ट में भारत का गोवा और कश्मीर भी शामिल है।

स्विट्जरलैंड
सबसे पहले इस लिस्ट के 10वें ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में जानते हैं। इस डेस्टिनेशन का नाम है स्विट्ज़रलैंड (Switzerland), जोकि एक पहाड़ी मध्य यूरोपीय देश है। ये गूगल पर 10वां सबसे अधिक खोजा जाने वाला ट्रैवल डेस्टिनेशन है। यह कई झीलों, गांवों और आल्प्स की ऊंची चोटियों का घर है।

Switzerland

इटली
लिस्ट में नंबर 9 पर आता है इटली (Italy), जोकि लंबी भूमध्यसागरीय तटरेखा वाला एक यूरोपीय देश। साल 2023 में ये गूगल पर नौवां सबसे अधिक खोजा जाने वाला ट्रैवल डेस्टिनेशन है।

मैंग्रोव और ट्रॉपिकल रेनफॉरेस्ट भारत का ये डेस्टिनेशन
लिस्ट में नंबर आठ पर आता है भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जोकि बंगाल की खाड़ी में एक भारतीय द्वीपसमूह है। दुनियाभर में ये अपने सफेद रेत वाले समुद्र तटों, मैंग्रोव और ट्रॉपिकल रेनफॉरेस्ट के लिए जाना जाता है।

कर्नाटक का एक हिल स्टेशन कूर्ग
लिस्ट में नंबर सात पर है भारत का कूर्ग जोकि कर्नाटक का एक हिल स्टेशन है। कूर्ग सातवां सबसे अधिक खोजा जाने वाला ट्रैवल डेस्टिनेशन है। आधिकारिक तौर पर कोडागु के नाम से जाना जाने वाला यह स्थान अपने मनमोहक विदेशी दृश्यों और हरी-भरी हरियाली के लिए जाना जाता है।

दुनिया भर में प्रसिद्ध है ये ट्रैवल डेस्टिनेशन
लिस्ट में नंबर 6 पर आता है भारत का कश्मीर, जोकि देश के उत्तरी भाग में स्थित है। साल 2023 में गूगल पर छठा सबसे अधिक खोजा जाने वाला ट्रैवल डेस्टिनेशन है। यह अपनी अविश्वसनीय प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

खूबसूरती में कमाल का है ये डेस्टिनेशन
लिस्ट में नंबर पांच पर आता है- थाईलैंड, ये पांचवां सबसे अधिक खोजा जाने वाला डेस्टिनेशन है, जो अपने उष्णकटिबंधीय समुद्र तटों, भव्य शाही महलों, प्राचीन खंडहरों और बुद्ध की आकृतियों को प्रदर्शित करने वाले अलंकृत मंदिरों के लिए जाना जाता है।

चौथा सबसे अधिक खोजा जाने वाला डेस्टिनेशन
लिस्ट में नंबर चार पर आता है श्रीलंका, जोकि दक्षिण एशिया का एक द्वीप देश। साल 2023 में गूगल पर चौथा सबसे अधिक खोजा जाने वाला डेस्टिनेशन है।

टॉप थ्री में शामिल है बाली
अब नंबर है गूगल पर सर्च किए जाने वाले टॉप थ्री ट्रैवल डेस्टिनेशन का। इस लिस्ट में नंबर तीन पर बाली (इंडोनेशिया) है, जोकि तीसरा सबसे अधिक खोजा जाने वाला डेस्टिनेशन, इंडोनेशिया का एक प्रांत और लेसर सुंडा द्वीप समूह का सबसे पश्चिमी देश है।

नंबर दो पर है गोवा का नाम
ट्रैवल डेस्टिनेशन की लिस्ट में गोवा नंबर दो पर आता है, जोकि पश्चिमी भारत का एक राज्य, जिसकी तटरेखा अरब सागर तक फैली हुई है, ये गूगल पर दूसरा सबसे अधिक खोजा जाने वाला ट्रैवल डेस्टनेशन है।

ये है गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला डेस्टिनेशन
इस लिस्ट में सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला ट्रैवल डेस्टिनेशन वियतनाम है। जोकि एक दक्षिण पूर्व एशियाई देश, अपने समुद्र तटों, नदियों, बौद्ध पैगोडा और हलचल भरे शहरों के लिए जाना जाता है। यह 2023 में सबसे अधिक खोजा जाने वाला यात्रा गंतव्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+