शराब की दुकान में घुसा बंदर, दांत से बोतल खोलकर लगाने लगा पैक, 'चखने' का भी लिया मजा, देखें Video
शराब की दुकान में घुसा बंदर, दांत से बोतल खोलकर लगाने लगा पैक, 'चखने' का भी लिया मजा
नई दिल्ली, 16 जुलाई: सोशल मीडिया पर आये दिन कई चीजें वायरल होते रहती हैं। खासकर जानवरों से जुड़ी चीजों को सोशल मीडिया पर लोग बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। इसके पीछे की एक वजह ये भी है कि उसमें कुछ नयापन होता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लोगों ने अलग-अलग प्लेटफार्म पर इतना ज्यादा देखा है कि वह गूगल पर ट्रेंडिंग वीडियो में भी कुछ वक्त के लिए रहा। असल में इस वायरल वीडियो में एक शराब की दुकान यानी ठेका के अगर बड़े ही ठाठ से बंदर बैठकर शराब पी रहा है। बंदर को आराम से शराब पीते देख लोग हैरान हो गए हैं।

मध्य प्रदेश के ठेका के अंदर जब बंदर पीने लगा शराब
मध्य प्रदेश के एक ठेका के अंदर बंदर के शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। शराब की दुकान में बैठकर पैक लगाने वाला बंदर का ये वीडियो मध्य प्रदेश के मंडला जिले में शूट किया गया है। 1 मिनट और 14 सेकंड के इस वीडियो क्लिप में, बंदर को शराब की बोतलों के एक डिब्बे के पास टेबल पर बैठे देखा जा सकता है।

मुंह से शराब की बोतल खोलता है बंदर
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर शराब की दुकान में टेबल पर बैठकर खुद से शराब की बोतल पकड़ता है और फिर मुंह से उसका ढक्कन खोलता है। बिना किसी के मदद के बंदर शराब की बोतल खोल लेता है और पीने लगता है।
हैरानी की बात तो यह है कि बंदर को दुकान से भगाने की किसी ने भी कोशिश नहीं की। असल, दुकान के मालिक और देखने वाले लोगों ने उसे शराब की बोतल खोलने के लिए प्रोत्साहित किया।

दुकानदार ने दिया बिस्किट लेकिन वो पीने में लगा रहा
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब बंदर एक बार शराब की बोतल खोल लेता है तो लोग उसकी जय-जयकार करते हैं। दुकानदार बंदर को खाने के लिए चखने के तौर पर बिस्किट भी देता है लेकिन बंदर पीने में लगा रहता है। हालांकि बाद में उसे बिस्टिक खाते हुए भी देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखकर ये तो साफ हो गया है कि बंदर इंसानों की नकल करने में सबसे माहिर हैं।












Click it and Unblock the Notifications