बेटे से डांस वीडियो बनवा रही थी मां, कैमरे में कुछ और ही हुआ कैप्चर, वीडियो पर दिल हार बैठे लोग

हाल ही में वायरल हो रहे वीडियो में बच्चे की स्माइल पर लोग दिल हार रहे हैं। क्लिप में बच्चे को लगता है कि वो अपनी मां को कैप्चर कर रहा है, लेकिन उसकी ही वीडियो फोन पर रिकॉर्ड हो जाती है।

सोशल मीडिया पर कई तरह के क्रिएटिव लोग भरे हुए हैं। आए दिन लोग तरह-तरह के ट्रेंड्स पर वीडियोज बनाते हुए नजर आते हैं। कई वीडियोज देखने में इतने प्यारे होते हैं कि मन खुश हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जहां एक मां ने बच्चे का प्यारा सा रिएक्शन अपने फोन पर कैप्चर किया है। ये वीडियो मां ने बच्चे से ही बनवाया है और बच्चे को पता भी नहीं लगा। इस वीडियो पर लोग जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर प्यार लुटा रहे हैं। बच्चे की स्माइल पर लोग दिल हार रहे हैं। क्लिप में बच्चे को लगता है कि वो अपनी मां को कैप्चर कर रहा है, लेकिन उसकी ही वीडियो फोन पर रिकॉर्ड हो जाती है। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी होने लगा। बच्चे की इस वीडियो को जितनी बार देखा जाए, कम ही लगता है।

लोगों को पसंद आया वीडियो

लोगों को पसंद आया वीडियो

इंस्टाग्राम यूजर मैडिसन शावेज ने अपने पेज पर इस प्यारे से वीडियो को शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है कि मैं इस ट्रेंड के लिए इतना पागल क्यों हो रही हूं? ये बेहद प्यारा है। महिला ने कैप्शन लिखकर वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया।

वायरल हुआ वीडियो

वायरल हो रहे इस क्लिप में मां को डांस करते हुए देखा जा सकता है। बच्चा प्यार से मां की वीडियो बना रहा है और धीमे-धीमे हंस भी रहा है। उसे नहीं पता कि फोन के कैमरे में उसकी मां नहीं बल्कि वो खुद कैप्चर हो रहा है।

कई बार देखा गया वीडियो

कई बार देखा गया वीडियो

वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि अच्छा हुआ बच्चे की मां ने उसका रिएक्शन कैप्चर किया। नहीं तो इतनी प्यारी और मासूम स्माइल लोग कैसे देख पाते। इस वीडियो को कुछ दिन पहले ही शेयर किया गया है। लगभग 1.7 मिलियन बार इसे देखा जा चुका है। वीडियो को ढेर सारे कमेंट्स भी मिले हैं।

क्या बोले लोग?

क्या बोले लोग?

यूजर्स इस वीडियो को देखकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि मेरी मां सुंदर है और मैं भी। बस यही देखकर मैं मुस्कुरा रहा हूं। एक ने कहा कि आंखे कभी झूठ नहीं बोलती। उसकी आंखों में अपनी मां के लिए प्यार नजर आ रहा है। एक यूजर ने कहा कि ये देखकर एक वक्त पर मुझे हंसी और रोना दोनों ही आ रहा है।

वायरल हो रहा है ट्रेंड

वायरल हो रहा है ट्रेंड

बताते चलें कि इंस्टाग्राम का ये ट्रेंड इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। इस ट्रेंड में पेरेंट्स बच्चों का असल रिएक्शन कैप्चर करने के लिए उनके सामने डांस करते हैं और फिर उनका रिएक्शन कैप्चर करते हैं। पेरेंट्स मोबाइल का कैमरा उनके चेहरे की तरफ रखते हैं ताकि वीडियो अच्छी तरह से बन जाए।

बच्चे की मासूम हंसी पर फैंस फिदा

बच्चे की मासूम हंसी पर फैंस फिदा

फिलहाल मां-बेटे का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग इसपर कमेंट्स कर रहे हैं। बच्चे की मासूम हंसी और हंसी में उसका अपनी मां के लिए उमड़ता प्यार लोगों को खूब भा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+