मॉडल ने सोशल मीडिया पर डाली बच्चे को दूध पिलाते हुए तस्वीर, मचा बवाल

एक मॉर्डल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चे को स्तनपान कराने की एक तस्वीर डाली, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचनाएं होने लगी।

नई दिल्ली। ब्रिटिश मॉडल ने अपने बच्चे को स्तनपान कराने की तस्वीर सोशल मीडिया पर क्या डाली बवाल मच गया। ब्रिट्रेन की जानी-मानी मॉर्डल तमारा एकलेस्टन ने अपनी बेटी को स्तनपान कराते हुए एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड की, जिसके बाद उनपर तरह-तरह के आरोप लगने शुरू हो गए। 32 साल की एकलेस्टन ने इंस्टाग्राम पर अपनी 2 साल की बेटी सोफिया को स्तनपान कराते हुए एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके बाद उनकते प्रशंसकों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी।

 Model Post Stunning Breastfeeding Picture On Instagram

हलांकि तमारा इससे घबराई नहीं। उन्होंने इसके बाद एक और तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने वो अपनी बेटी को दूध पिला रही है। उन्होंने इसमें स्तनपान को बच्चों के प्रति प्रेम और पालन-पोषण का मजबूत प्रतीक बताया, लेकिन आलोचकों ने उनपर तमाम आरोप लगाने शुरू कर दिए।

लोगों ने उनपर तरह-तरह के आरोप लगाए, किसी ने उनपर अश्लीलता का आरोप लगाया तो किसी ने उन्हें बुरा-भला कहा, लेकिन तमारा ने कहा कि क्या हमारे काल में इस तरह की सोच सही है। उन्होंने लिखा कि मैं सभी मांओं से सशक्त बनाने का समर्थन करती हूं। उन्होंने कहा कि मेरी तस्वीर पर लोग जिस तरह से चिप्पमी कर रहे हैं उससे मुझे बेहद दुख हुआ है। उन्होंने लिखा कि लोग सोचते हैं कि मुझे स्तनपान कराने के बदले बोतल से दूध देना चाहिए था। मैं कभी किसी को बोतल ले जाने की सलाह नहीं दूंगी। तमारा के इन तस्वीरों ने एक बार फिर इस सवाल को उठा दिया है कि क्या सार्वजनिक जगहों पर स्तनपान करवाना उचित हैं? हलांकि उनके बचाव में भी कई लोग उतर आएं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+