किम KARDASHINA की तरह दिखने के लिए मॉडल ने करवाई 7 सर्जरी, बन गई वीडियो गेम जैसा करेक्टर
नई दिल्ली, 21 दिसंबर: टीवी रियलिटी स्टार किम कार्दशियन की तरह बनने की चाह में एक मॉडल में 7 बार अपनी शरीर के अलग-अलग हिस्सों का सर्जरी करवाई। लेकिन ये सर्जरियां उसके लिए जी का जंजाल बन गई है। 27 साल की मॉडल अलीना ओमोविच द्वारा करायी गईं कई सर्जरियों ने उसके रूप को पूरी तरह से बदल दिया है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अलीन के 1.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं। लोग अलीना के इस लुक को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।

वीडियो गेम के करेक्टर सी दिखने लगी मॉडल
सोशल मीडिया पर लोगों का मानना है कि, इस कॉस्मेटिक सर्जरियों के चलते वह अपने मूल रूप से बहुत अलग हो गई हैं। लोग इस मॉडल की तुलना मोरॉन वीडियो गेम के करेक्टर से कर रहे हैं। इसके साथ ही उसकी अलोचना भी कर रहे हैं। अलीना 14 साल की उम्र से किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रही हैं। बता दें कि, सोशल मीडिया पर अलीना यूक्रेन की किम कार्दशियन के तौर पर मशहूर हैं।

यूक्रेन की मॉडल रूसी ट्रोल के निशाने पर आई
'यूक्रेन की किम कार्दशियन' अलीना ओमोविच को रूसी ट्रोल्स ने निशाना बनाया है। यूक्रेन और रूस के बीच छिड़े राजनीतिक युद्ध में उनके लुक को लेकर टिप्पणियां की जा रही हैं। सीमा पार से उनकी इस सर्जरी की आलोचना हो रही है। रूसी सोशल इंफ्लुएंसर लीना मिरो ने पोस्ट किया: ओमोविच एक खूबसूरत लड़की थी, लेकिन कुछ मूल्यों की खोज में उसने अपने आप को डरावने और हास्यास्पद कॉमिक बुक के करेक्टर में बदल लिया है।

इन अंगों की करायी सर्जरी
दरअसल अलीना ने अपने सिलिकॉन ब्रेस्ट इम्प्लांट कराए हैं। वहीं मॉडल ने अपनी थोड़ी का नुकीला कराया है, इसके अलाव उन्हें किम की तरह दिखने के लिए बम की भी सर्जरी कराई है। जिसके चलते वह फेमस वीडियो गेम के एक करेक्टर की तरह दिखने लगी है। एक अन्य आलोचक ने लिखा कि, उसनें अपनी ब्रेस्ट और बम की सर्जरी तो करवा ली है , अब आगे किस अंग की सर्जरी करवाने वाली है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि, मुझे अभी सोचकर ये डर लग रहा है कि, जब वो 50 साल की होगी तब कितनी भयानक दिखेंगी? तुम एक सुंदर लड़की थीं।

इस वजह से पतली हो गई कमर
मास्को की ओर से की जा रही इन टिप्पणियों का अलीना ने कोई जवाब नहीं दिया है। अलीना इन दिनों दुबई में हैं। अलीना ने कहा कि, वह अपने लुक से खुश हैं। मेरी सात प्लास्टिक सर्जरी हो चुकी हैं। अस्पताल मेरा दूसरा घर है। एक बार मैंने अपना जन्मदिन हॉस्पिटल में मनाया था। यही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि, उनके इस नए लुक से उनका पार्टनर भी खुश है। उनका दावा है कि लगातार कोर्सेट पहनने से उनकी कमर इतनी पतली है।
फोटो साभार: alena_omovych इंस्टाग्राम












Click it and Unblock the Notifications