धर्म परिवर्तन करवाने आए लोगों को ग्रामीणों ने चप्पलों से पीटा, लोग बोले- 'सनातनी महिलाओं को कम मत समझो'
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ ग्रामीण कुछ अन्य लोगों के साथ मार-पिटाई करते दिख रहे हैं। वीडियो देखने के बाद हर कोई हैरान है, क्योंकि पिटाई हाथों से नहीं बल्कि चप्पलों से की जा रही है।
वायरल वीडियो में कुछ आदमी और कुछ औरतें नजर आ रही हैं जो ग्रामीण लोगों से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये ईसाई मिशनरीज से जुड़े लोग हैं, जो धर्म परिवर्तन को लेकर यहां आए हैं।

जब इन लोगों ने ग्रामीणों से भी धर्म परिवर्तन को लेकर बातचीत करनी चाही तो गांववालों को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने इन लोगों को जूते-चप्पलों से मारना-पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।
हालांकि, वीडियो कहां और कब का है, इस बात की कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की टिप्पणियां जरूर कर रहे हैं। बता दें कि वनइंडिया हिंदी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
क्लिप Mega Updates नाम के ट्विटर पेज पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि मिशनरीज को ग्रामीण पीट रहे हैं, जो लोगों से धर्म परिवर्तन की बात कर रहे थे। क्लिप में मिशनरीज के लोग हाथ जोड़ते नजर आ रहे हैं। क्लिप पर कई लोगों ने रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने कहा कि इन लोगों के पास कोई नौकरी नहीं है इसलिए इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। एक अन्य ने कहा कि बहुत ही बढ़िया किया। हमें तो चप्पल से मारती हुई आंटी काफी पसंद आई।
वनइंडिया हिंदी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
एक यूजर ने कहा कि इन लोगों ने जो भी किया बहुत ही बढ़िया किया। वहीं एक और ने कहा कि माता जी रॉक्स। मिशनरीज शॉक्स। वहीं एक और यूजर ने इसे सनातन धर्म से जोड़ते हुए कहा कि अब हमारे सनातन धर्म की महिलाएं अपनी आंखें खोल रही हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications