'पुतिन हिंसक मनोरोगी, मेरा हाथ गलत नियत से पकड़ा और.....', मिस बमबम ने किया नया खुलासा

नई दिल्ली, 5 मार्च: रूस और यूक्रेन में युद्ध जारी है। दुनिया के ज्यादातर देशों ने दोनों से इसे रोकने की अपील की है, लेकिन अभी भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच कई बड़ी हस्तियों ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इसका जिम्मेदार ठहराया। साथ ही उनके खिलाफ विवादित बयान दिए जा रहे हैं। इसमें एक मॉडल का भी नाम शामिल है, जो मिस बमबम का खिताब जीत चुकी हैं।

2018 में हुई थी मुलाकात

2018 में हुई थी मुलाकात

ब्राजीली मॉडल सूजी कॉर्टेज ने हाल ही में पुतिन के साथ डिनर करने का दावा किया। साथ ही कहा कि रूसी राष्ट्रपति 'हिंसक मनोरोगी' हैं। जैम प्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी मुलाकात फुटबॉल विश्वकप 2018 के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन से हुई थी। इसके बाद उन्हें पुतिन के साथ डिनर का मौका मिला।

लगातार घूरते रहे

लगातार घूरते रहे

मॉडल के मुताबिक उस दौरान पुतिन ने उनका हाथ गलत नियत से दबाया और कुछ मिनट तक उनको घूरते रहे। जिस वजह से वो घबरा गई थीं। कार्यक्रम के दौरान वो अपने वीआईपी सीट पर बैठे रहे। जब भी पुतिन को उनसे कुछ कहना रहता, वो अपने सेकेट्री को मैसेज देते। फिर सेकेट्री उनका मैसेज लेकर उनके पास आता।

जमकर की थी तारीफ

जमकर की थी तारीफ

मिस बमबम के मुताबिक पुतिन ने उनकी काफी तारीफ की थी। उन्होंने उन्हें दोबारा रूस आने के लिए आमंत्रित भी किया था। बाद में वो मास्को गईं, लेकिन उन्होंने उबेर से घूमना पसंद किया। पुतिन के जाने के बाद एक सरकारी कार उनको छोड़ने गई। उनको काफी अजीब लग रहा था, इस वजह से वो एक हफ्ते बाद ब्राजील वापस आ गईं।

मास्को में महसूस हुआ खतरा

मास्को में महसूस हुआ खतरा

मॉडल के मुताबिक उनको लग रहा था कि वो मास्को में खतरे में हैं। उन्होंने दोबारा पुतिन से मिलने की कोशिश नहीं की। अब यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा करके पुतिन ने साफ कर दिया है कि वो वास्तविक रूप से हिंसक मनोरोगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+