नया लुक पाने के लिए रैपर ने सिर के बाल हटवाए, खोपड़ी पर लगवा ली सोने की चेन

नई दिल्ली, 11 सितंबर: रैपर चाहें किसी भी देश को हों वो अपने म्यूजिक के साथ अजीबो-गरीब लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। कुछ महीनों पहले रैपर लिल उजी वर्ट ने अपने माथे पर हीरा जड़वा लिया था। इसके बाद वो कई दिनों तक सुर्खियों में रहे। अब मैक्सिकन रैपर डैन सुर चर्चा में हैं, उन्होंने भी वर्ट की तरह कुछ नया करने की कोशिश की है।

सिर के बाल हटवाये

सिर के बाल हटवाये

मैक्सिकन रैपर डैन सुर दुनिया के टॉप रैपर्स में से एक हैं। उन्होंने नए गेटअप के लिए अपने बालों को कटवा दिया। इसके बाद उसकी जगह पर खोपड़ी में सोने की जंजीरों को लगवा लिया है। इसके लिए उन्हें एक बेहद कठिन सर्जरी से गुजरना पड़ा, जो पूरी तरह कामयाब रही। अब उनके चेहरे के आसपास गोल्डन चेन लटकती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने नए लुक की फोटो भी इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर शेयर की, जो तेजी से वायरल हो रही है।

क्यों उठाया ये कदम?

क्यों उठाया ये कदम?

डेली मेल से बात करते हुए रैपर ने कहा कि मैं बालों को कलर नहीं करना चाहता था। मैं उसकी जगह पर कुछ नया करने की सोच रहा था, तभी ये आइडिया मेरे दिमाग में आया। इसके लिए डॉक्टरों ने सबसे पहले सारे बाल हटा दिए, फिर उसकी जगह पर हुक लगा दिया। ये सारी जंजीरें उसी से लटकी हुई हैं।

दांत भी हैं गोल्डन

दांत भी हैं गोल्डन

रैपर का दावा है कि दुनियाभर में ये अपने आप का पहला ऐसा ट्रांसप्लांट है, जिसमें बालों की जगह चेन को लगाया गया। उनके लिए ये कोई नहीं बात नहीं है। इससे पहले उन्होंने अपने दांतों को भी गोल्डन कलर का करवा लिया था। उसे साफ करने के लिए उनके पास एक गोल्डन ब्रश है, जिसका वीडियो कुछ दिनों पहले उन्होंने शेयर किया था। रैपर ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि दुनिया में अब कोई मुझे कॉपी नहीं करेगा।

भारी वजन कैसे सहेगा सिर?

भारी वजन कैसे सहेगा सिर?

वैसे इस सर्जरी को लेकर बहुत से लोग सवाल उठा रहे हैं। कभी-कभी जब सिर पर बाल ज्यादा हो जाते हैं, तो गर्मी जैसे मौसम में वो बोझ लगने लगते हैं। अब रैपर ने बहुत सी चेन को सिर पर प्लांट करवाया है। जिनका वजन भी काफी ज्यादा होगा। ऐसे में सवाल ये है कि क्या सिर पर इतने ज्यादा वजन को लटकाकर ज्यादा दिन तक सर्वाइव करना संभव है?

रैपर के माथे से नोचा गया हीरा

रैपर के माथे से नोचा गया हीरा

वहीं साल की शुरुआत में अमेरिकी रैपर, जिनका नाम लिल उजी वर्ट (Lil Uzi Vert ) है, उन्होंने अपने माथे पर एक महंगा हीरा जड़वा (implant) था। 14 कैरेट के इस हीरे की कीमत 24 मिलियन डॉलर है। भारत के हिसाब से देखें तो ये राशि 174 करोड़ 99 लाख रुपये के करीब होगी। हालांकि कुछ दिनों पहले उन्होंने दावा किया कि किसी फैन ने उनका हीरा उखाड़ लिया, लेकिन वो उनके पास सुरक्षित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+