OMG! सिर्फ किचन पर ही खर्च कर डाले 1 करोड़ 64 लाख रुपए

लंदन। हर किसी का सपना होता है कि उनका घर इतना आलिशान हो कि दुनिया देखती रह जाए। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए वह करोड़ों रुपए तक खर्च कर डालते हैं। लेकिन ब्रिटेन के साउथ ईस्‍ट लंदन के एक कपल ने तो सिर्फ घर के किचन पर ही करीब एक करोड़ 64 लाख रुपए खर्च कर डाले।

couple spent 170K pound on kitchen only

रतन टाटा भी शरमा जाएंगे

बेके हैमप्रेस एल्विस पेशे से एक बिजनेसवुमने हैं और उनके पति दोनों का सपना था कि जब उनका घर होगा तो उसका किचन सबसे अलग होगा। अपने इसी सपने या कहें कि शौक को पूरा करने के लिए इस कपल ने घर के किचन पर करीब 170 हजार पौंड खर्च किए। अगर इस रकम को भारतीय मुद्रा में तब्‍दील किया जाए तो यह 1, 64, 43729.99 रुपए आती है। खास बात है कि रतन टाटा का मुंबई में बने पूरे बंगले की कीमत दो करोड़ से कुछ ज्‍यादा है।

11 वर्ष पहले लिया था घर

इस दंपति ने अपने किचन में 75,000 पौंड हाथ से पेंट की गई कैबिनेट पर खर्च किए जो कि ओक की लकड़ी से बनी है। हर कॉपर पॉट और पैन पर 350 पौंड खर्च किए। हॉट वॉटर टैप पर इन्‍होंने 1,000 पौंड खर्च किए तो अकेले वाइन रेफ्रिजरेटर पर 10,000 पौंड खर्च कर डाले।

इस कपल ने अपना यह घर 11 वर्ष पहले लिया था और अगर इनकी मानें तो किचन पर इतना खर्च काफी जरूरी था। हैमप्रेस की मानें तो एक समय ऐसा था जब उन्‍हें अपने इस किचन में खड़े होने में भी झुंझलाहट होती थी।

उन्‍होंने पिछले साल फैसला किया कि अब वह इस को रेनोवेट करांएगे। ब्रिटिश न्‍यूजपेपर डेली मेल में इस किचन से जुड़ी खबर प्रमुखता से पब्लिश हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+