Vande Bharat ट्रेन में पत्नी को छोड़ने गया पति खुद भी फंसा, बेटी ने शेयर की मजेदार घटना, यूजर्स ने लिए चटकारे
Vande Bharat Train Viral Story: सोचिए आप किसी को ट्रेन में छोड़ने जाएं और फिर वहीं फंस जाए तो कैसा होगा? ऐसा ही एक मजेदार वाक्या सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जहां अपनी पत्नी को छोड़ने गया एक शख्स वंदे भारत ट्रेन के ऑटोमैटिक दरवाजा बंद होने के बाद ट्रेन में ही फंस गया। और फिर उसे अपनी पत्नी के साथ ही सफर करना पड़ा।
गुजरात के एक व्यक्ति को "एक प्रीमियम यात्रा" का उस वक्त अनुभव हुआ, जब वो अपनी पत्नी को वंदे भारत एक्सप्रेस में चढ़ाने के लिए छोड़ने गया। ट्रेन के ऑटोमैटिक गेट अचानक बंद होने से वो कोच में ही लॉक हो गया।

बेटी ने शेयर किया मजेदार किस्सा
दरअसल, इस घटना को एक्स (ट्विटर) पर @imkosha नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, कोशा नाम की जिस यूजर ने इस मजेदार घटना को साझा किया, वो ट्रेन में फंसे व्यक्ति की बेटी है। 2 अप्रैल को एक के बाद कई पोस्ट के जरिए कोशा ने अपने पेरेंट्स की "प्रीमियम यात्रा" की कहानी साझा की। जिसको यूजर्स ने चटकारे लेकर पढ़ें।
मम्मी को छोड़ने गए पापा, फिर..
कोशा ने बताया कि उनकी मां उनसे मिलने के लिए मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में पहली बार वडोदरा से मुंबई की यात्रा कर रही थीं। क्योंकि उनके पास दो बड़े बैग थे, इसलिए उसके पापा ने मां को स्टेशन छोड़ने के लिए पहुंचे और फिर सामान को अच्छे से सेट कर दिया, ताकि वो आराम से सफर कर सकें।
लेकिन इसी के बाद कहानी में ट्विस्ट आता है। युवती ने बताया कि जैसे ही उसके पापा ने सामान सेट किया तो ट्रेन के गेट के बीप करने लगे और जैसे ही वो कुछ समझ पाते उससे पहले ही ऑटोमैटिक गेट बंद हो गए और ट्रेन चलने लगी, जिसके बाद शख्स ट्रेन में ही फंस गए।
कार स्टेशन पर और सूरत में पापा
इसके बाद कोशा के मम्मी-पापा दोनों ही यात्रा पर निकल पड़े, हालांकि अगले स्टेशन सूरत पर उतरे। दूसरी तरफ उनकी पत्नी मुंबई चली गईं और उनकी कार वडोदरा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।
कोशा के इस पोस्ट को डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस स्टोरी को जिसने भी पढ़ावो अपनी हंसी नहीं रोक पाया। हर कोई इस अप्रत्याशित घटना से हैरान थे।












Click it and Unblock the Notifications