पहले 12 लाख खर्च कर बन गया कुत्ता, अब हो रहा अफसोस तो बोला शख्स- 'मुझे अब ऐसे नहीं रहना'

Japan become dog: आपको याद होगा कुछ समय पहले टोको नाम के एक जापानी शख्स ने कुत्ता बनकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस शख्स ने 12 लाख रुपये खर्च कर खुद को एक कुत्ते का रूप दे दिया था। सोशल मीडिया पर ये अपनी इस हरकत के बाद काफी फेमस हो गया। अब ये शख्स एक बार फिर चर्चा में है।

बीते दिनों टोको कुत्ता बनने के बाद पहली बार आउटिंग पर गया था। सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें और वीडियोज भी खूब वायरल हुए थे। अब शख्स ने साफ तौर पर कहा है कि वो असल में कुत्ते की तरह नहीं रहना चाहता है। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, टोको ने कहा कि ये ड्रेस शायद हफ्ते में एक बार वो घर पर पहनता है उसने कहा कि जानवर बनने की उसकी इच्छा बदलती जता रही है। ये कुछ ऐसा है, कुछ ऐसा बनने की इच्छा... जो मैं हूं ही नहीं।

man who became dog

बताते चलें कि टोको की ड्रेस को बनाने में 40 दिन लगे। इस ड्रेस से टोको का जानवर बनने का सपना पूरा हुआ। टोको ने फर्श पर लेटकर और कुत्ते की तरह हरकतें करते हुए वीडियोज और तस्वीरें शेयर की थीं। टोको तब चर्चा में आया, जब वो कुत्ता बनकर बाहर लोगों के बीच जाने लगा। सबका ध्यान कुत्ता बने टोको ने अपनी ओर खींचा। टोको ने बताया कि उन्होंने जर्मन टीवी संग इंटरव्यू में भी कुछ तस्वीरें क्लिक करवाई थीं। टोको ने बताया कि इंटरव्यू लेने वाले सभी लोग काफी अच्छे थे, क्योंकि इन लोगों ने उसके प्रति सहानुभूति जताई थी।

document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+