कॉलोनी के पार्क में अपने 20 पालतू सांपों को लेकर पहुंचा शख्स, बोला- 'धूप सेंकने आया हूं'

आप अगर सुबह पार्क में मॉर्निंग वॉक पर जाइए तो लोग अपने पालतू जानवरों जैसे- कुत्ते, बिल्ली आदि को घुमाते हुए दिख जाएंगे, लेकिन अब स्कॉटलैंड से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर ही लोगों की रूह कांप उठी।

दरअसल स्कॉटलैंड के पैस्ले में एक शख्स ने 20 से ज्यादा सांप पाल रखे हैं। वैसे तो वो उनके साथ घर में रहता है, लेकिन हाल ही में उसने जो किया उससे आसपास के लोगों के होश उड़ गए। वो अपने सभी सांपों को लेकर पार्क पहुंच गया। वहां पर उसने सभी को छोड़ दिया।

snake

जब वहां मौजूद लोगों ने उससे पूछा कि वो क्या कर रहा, तो उसने बताया कि वो अपने सांपों के साथ धूप सेंकने पार्क आया है। जैसे लोग अपने कुत्ते-बिल्ली पार्क में लाकर घुमाते हैं, वैसे ही वो अपने पालतू सांपों के साथ आया है।

कुछ लोगों ने इसकी फोटो खींचकर पार्क के फेसबुक ग्रुप में डाल दी। तब से इस पर बहस छिड़ी हुई है। कुछ लोग उस शख्स का समर्थन कर रहे, जबकि कुछ लोगों ने उसकी इस हरकत का विरोध किया।

एक शख्स ने लिखा कि जब लोग कुत्ते-बिल्ली को पार्क ला सकते हैं, तो वो शख्स अपने पालतू सांपों को क्यों नहीं ला सकता। एक अन्य ने लिखा कि मैं उस दिन वहां पर था। वो शख्स नियमित तौर पर पार्क आता है और अपने सांपों को कंट्रोल में रखता है। एक बार तो मैंने भी सांप के बच्चे को छुआ था।

कुछ लोगों ने उस शख्स पर कार्रवाई की मांग की। एक यूजर ने लिखा कि पार्क में बच्चों से लेकर बुढ़े तक सभी आते हैं। ऐसे में वहां पर जहरीले सांपों का रहना सही नहीं है। एक अन्य ने पुलिस को कॉल करने की सलाह दी।

पार्क मैनेजमेंट ने क्या कहा?
बारशॉ पार्क मैनेजमेंट भी इस घटना के बाद हरकत में आया। उसने तुरंत सभी को सूचित किया कि पार्क में किसी भी तरह के पालतू जानवर को लाने की इजाजत अब से नहीं है। ऐसे में अब सांप के साथ वहां पर कुत्ते-बिल्ली भी बैन हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+