जैसे को तैसा! मोबाइल छीनकर भागने लगा शख्स, आगे जाकर कार ने ठोका फिर जमकर हुई धुलाई
Man trying to steal phone: वायरल वीडियो में जैसे ही शख्स महिला का फोन छीनकर भागने की कोशिश करता है, तो सामने से आ रही कार उसे ठोक देती है। वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Viral video: सड़क पर चेन स्नैचिंग और पर्स चोरी होने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। कई बार तो सूझबूझ से लोग अपना सामान वापस पा लेते हैं तो कई दफा ऐसा भी होता है कि चोर सामान लेकर भाग निकलता है।
वायरल हो रहे वीडियो में भी कुछ ऐसा ही दिख रहा है, जिसमें सड़क किनारे खड़ी एक महिला अपने मोबाइल फोन पर व्यस्त दिख रही होती है। इतने में साइकिल सवार शख्स सामने से आता है और उसका मोबाइल छीन लेता है। लेकिन गेम जिस तरह से पलटा, वो काफी हैरान कर देने वाला है।
(वीडियो-नीचे)
जैसे ही साइकिल सवार चोर महिला का मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश करता है तो सामने से आ रही कार उसे ठोक देती है। लेकिन वो फिर भी किसी तरह बचकर निकलने की कोशिश करता है। आगे जाकर उसके पीछे दौड़कर लोग उसे पकड़ लेते हैं और फिर उसकी जमकर धुलाई होती है।
वायरल हो रहा वीडियो @cctcidiots नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। जिसमें ये पूरा वाकया नजर आ रहा है। वायरल हो रही घटना शायद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई होगी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को 5.2 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं हजारों लोगों ने इसपर लाइक और रिएक्शन भी दिए हैं। एक यूजर ने कहा कि इतनी तो उस मोबाइल की कीमत भी नहीं रही होगी, जितना नुकसान उसे खुद हुआ है। फिर फर्क नहीं पड़ता कि फोन सोने का रहा हो या फिर डायमंड का।
एक और यूजर ने कहा कि जरूर ये मंडे का दिन रहा होगा। जिसे देखो वो अपनी फ्रस्ट्रेशन निकाल रहा है। एक ने कहा कि कैसे मिलकर लोगों ने इस घटना को पूरा बदल ही डाला। एक ने कहा कि सामने से आ रहे कार ड्राइवर ने अपनी कार को बुरी तरह से डैमेज कर दिया होगा।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications