दिल्ली मेट्रो में बैकलिफ्ट मार रहा शख्स सिर के बल गिरा, लोग बोले- 'आ गया ना स्वाद...'

Backflip in Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में कई बार लोग वायरल होने के चक्कर में ऐसा कुछ कर जाते हैं, जिसके बाद उन्हें खुद शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ एक लड़के ने उस वक्त किया, जब वो बैकफ्लिप मार रहा था। लेकिन स्टंट करते हुए उसके साथ कुछ ऐसा हुआ, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

लड़के ने हवा में उछाले पैर
वायरल वीडियो में लड़का बैकफ्लिप मारने की कोशिश कर रहा है। वो अपने पैरों को हवा में उछालता है। वो इस उम्मीद में स्टंटबाजी करता है कि सब सही से हो जाएगा और वो हीरो बन जाएगा। लेकिन मामला उस वक्त उल्टा पड़ गया जब बैकफ्लिप मारने के चक्कर में उसका सिर जमीन से जा टकराया और वो धड़ाम से गिर गया।

 Delhi Metro

वायरल हुआ बैकफ्लिप का वीडियो
देखते ही देखते शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। लोग क्लिप देखने के बाद रिएक्शन देने लगे और बोले कि अब आ गया ना स्वाद। कई लोग तो लाफिंग इमोजी बनाकर शख्स के इस बैकफ्लिप क्लिप पर रिएक्ट कर रहे हैं।

लोगों ने किया रिएक्ट
इस घटना का वीडियो इंस्टाग्रामपर पोस्ट किया गया। क्लिप को मिक्स्ड रिएक्शन मिले। कुछ सोशल मीडिया ने उनके स्टंट की आलोचना की और उनका मज़ाक उड़ाया, जबकि अन्य ने उनके गिरने पर असल में चिंता व्यक्त की। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने बस इतना कहा, मेट्रो में चोट लग गई।

वीडियो देखने के बाद लोगों को ये पता नहीं चल सका कि लड़के को कितनी चोटें आई हैं। ये क्लिप उसके सिर के बल गिरने के साथ ही खत्म हो गया।

यहां देखें लड़के का वीडियो...

सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो के कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं। बीते दिनों कपल के किसिंग का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था, जिसपर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए। कई लोगों का कहना है कि दिल्ली मेट्रो अब रील्स और वीडियोज का अड्डा ही बनता जा रहा है। वहीं कई लोगों ने कहा कि लोगों को इस तरह की हरकतें करने से पहले साथ में यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों के बारे में भी सोचना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+