जहरीले कोबरा को बोतल में बंद कर पहुंच गया अस्पताल, कहा-इसी ने मुझे डसा

सांप ने काटा तो बोतल में उसे बंद कर पहुंच गया अस्पताल। डॉक्टरों से कहा इसी सांप ने मुझे काटा।

भोपाल। सांप का नाम सुनकर ही बड़े-बड़ों के पसीने छूट जाते हैं। अगर सांप किंग कोबरा हो तो सुनने वालों तक की हालत खराब हो जाती है, लेकिन मध्य प्रदेश के इस शख्स ने कोबरा के डसने के बावजूद उसे प्लास्टिक के बोतल में बंद कर खुद अस्पताल पहुंच गया और डॉक्टरों को सांप डसने की बात बताई।

 Man took the cobra in a box and reached the hospital when snake scold him

जैसे ही वो सरकारी अस्पताल कोबरा को लेकर पहुंचा अस्पताल में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। उसके साथ प्लास्टिक की बोतल में बंद 5 फुट का काले रंग का कोबरा था। उसने डॉक्टरों को बताया कि कोबरा को पकड़ते वक्त उसने उसे डस लिया और इसलिए वो सांप को अपने साथ लेकर आया है ताकि सांप को देखकर उसका उचित उपचार हो सके।

जानकारी के मुताबिक मोरगढ़ी में एक घर में सांप के मौजूद होने पर लोगों ने 32 साल के मोहसिन को सांप पकड़ने के लिए बुलाया। मोहसीन ने सांप को पकड़ तो लिया, लेकिन जैसे ही वो उसे डिब्बे में बंद कर रहा था सांप ने उसे डस लिया। घटना के बाद वो फौरन अस्पताल पहुंचा, हलांकि सांप के काटने के बाद उसने अपना प्राथमिक उपचार कर लिया था, जिसकी वजह से वो अस्पताल पहुंचने तक जिंदा था। मोहसीन ने बताया कि उसने अब तक 100 से ज्यादा सांप पकड़े हैं और पहले भी कई बार उसे सांप काट चुका है। अस्पताल ने फौरन ही उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। मोहसीन अब खतरे से बाहर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+