एक लाइलाज बीमारी से पीड़ित है ये शख्स, पूरा शरीर दिखता है ऐसा
नई दिल्ली। सुरिंदर शर्मा को बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि एक छोटी सी लापरवाही उनके लिए इतनी बड़ी बीमारी बन जाएगी। 20 साल की उम्र में जब उन्होंने पहली बार अपने शरीर पर ये बदलाव देखा था, तो सुरिंदर ने इसे नजरअंदाज कर दिया था। लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि इसके सालों बाद यही बात उनके लिए मुसीबत बन जाएगी।


ट्यूमर से ढक गया है शरीर
सुरिंदर के शरीर पर बुलबुले जैसे कई ट्यूमर हैं। या यूं कहें कि उनका पूरा शरीर ही इस ट्यूमर से ढका हुआ है। ये एक ऐसी बीमारी है जिसका पता डॉक्टर्स भी नहीं लगा पा रहे हैं। सुरिंदर ने एक अंग्रेजी साइट को बताया कि उनके शरीर पर ये ट्यूमर दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं। 'जैसे-जैसे मेरी उम्र बढ़ रही है, वैसे ही ये ट्यूमर भी बढ़ रहे हैं। इन्होंने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है।'

'लोग बनाते हैं मजाक'
सुरिंदर कहते हैं कि ट्यूमर के कारण गांव में लोग उन पर हंसते हैं और बच्चे डर के दूर भागते हैं। वो अपनी ये बीमारी लेकर गांव के आसपास सभी डॉक्टर्स के पास गए लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। सुरिंदर महीने का मुश्किल से 8000 रुपये कमाते हैं, और इसी में उन्हें पूरे घर का खर्चा भी चलाना होता है। इसलिए सुरिंदर ने अपना इलाज करना छोड़ दिया है।

लाइलाज है ये बीमारी
उनके डॉक्टर का कहना है कि सुरिंदर न्यूरोफाइब्रोमैटॉसिस से पीड़ित हैं। ये एक लाइलाज बीमारी है जिसमें ट्यूमर नर्वस सिस्टम में बढ़ना शुरू हो जाता है। सुरिंदर 25 सालों से इस बीमारी के साथ जी रहे हैं। उन्हें शरीर में दर्द तो नहीं होता लेकिन एक अजीब सी सनसनी महसूस करते है। सुरिंदर को उम्मीद है कि बढ़ती तकनीक के साथ एक दिन उनका इलाज भी संभव हो पाएगा। (फोटो साभार: द सन)












Click it and Unblock the Notifications