कुत्‍ते के दांत साफ करवाने में शख्‍स ने खर्च कर दिए पांच लाख रुपये, जानिए क्‍यों आई ये नौबत

कुत्‍ते के दांत साफ करवाने में शख्‍स ने खर्च कर दिए पांच लाख रुपये, बयां की आपबीती

नई दिल्‍ली, 03 सितंबर: कुत्‍ते को लोग अपने बच्‍चे की तरह पालते हैं, उसकी देखभाल में पानी की तरह पैसे भी बहाते हैं। वैसे भी कुत्‍ता पालना महंगा होता क्‍योंकि उनका खाना और साफ सफाई समेत समय-समय पर वैक्‍सीनेशन करवाना पड़ता है। लेकिन हम आपको ऐसे शख्‍स से मिलवाने जा रहे हैं जिसने अपने कुत्‍ते की दांतों को साफ करवाने के लिए लाखों रुपये खर्च कर दिए।

कुत्‍ते के साफ करवाए दांत, खर्च कर दिए 5 लाख रुपये

कुत्‍ते के साफ करवाए दांत, खर्च कर दिए 5 लाख रुपये

जी हां आपने ठीक सुना इस शख्‍स ने अपने कुत्‍ते के दांत साफ करवाने के लिए थोड़ी मोड़ी नहीं पूरे पांच लाख रुपये खर्च कर दिए। अपने कुत्ते के दांत साफ करने के लिए 5 लाख रुपये खर्च करने वाले इस व्यक्ति ने कहा कि उसके ससुराल वालों को लगता है कि वो झूठ बोल रहा है। लेकिन उसने वेबसाइट रेडिट पर अपनी दास्‍तां बयां की है और बताया कि कैसे उसके कुत्‍ते के दांत की सफाई पर इतने रुपये खर्च हो गए।

12 साल के कुत्ते को दांतों की सफाई के लिए ले गया

12 साल के कुत्ते को दांतों की सफाई के लिए ले गया

दरअसल, वह आदमी अपने 12 साल के कुत्ते को दांतों की सफाई के लिए ले गया लेकिन जब उन्‍होंने उसके दांतों को साफ किया तो दांत पीले पड़ गए इसलिए उन्हें प्रक्रिया को रोकना पड़ा। इसके बाद क्‍या उनका कुत्‍ता स्‍वस्‍थ है इसकी जांच करवाने के लिए उन्‍हें कई टेस्‍ट करवाने पड़े। जिस पर उन्‍होंने पानी की तरह पैसा बहाया।

शख्‍स ने बताया कैसे खर्च हो गए पांच लाख रुपये

शख्‍स ने बताया कैसे खर्च हो गए पांच लाख रुपये

शख्‍स ने कहा इसमें मेरे कुत्‍ते के हार्ट और ब्‍लड टेस्‍ट शामिल था। डॉक्‍टरों ने हमें स्थानीय विशेषज्ञ के पास भेजा। इस समय तक यह निर्धारित किया गया था कि कुत्‍ते के कई दांत निकालने की जरूरत है उसे निकालने से पहले टेस्‍ट बायोप्सी के लिए भेजा गया कि कहीं कैंसर तो नहीं है, और दांता निकालने से पहले उन्होंने उसके मुंह का एक्स-रे भी किया। इसलिए इस सब पर £5,000 से अधिक खर्च आया।

शख्‍स ने कहा मैं लकी हूं

शख्‍स ने कहा मैं लकी हूं

शख्‍स ने कहा हम बस वही करने की कोशिश कर रहे हैं जो हमारे कुत्ते के लिए सबसे अच्छा है और सौभाग्य से हमारे पास इस तरह का काम करने के लिए पर्याप्त पैसा है। हालांकि, यह मुझे हमारे निर्णय पर सवाल उठाता है जब कोई मुझे बताता है कि हमने सिर्फ £ 5k बर्बाद किया है और वे अपने कुत्तों को कभी भी पशु चिकित्सक के पास नहीं ले जाते हैं और वे हमेशा ठीक रहे हैं।

कुछ यूजर्स ने कहा सच में इतने पैसे खर्च होते हैं

कुछ यूजर्स ने कहा सच में इतने पैसे खर्च होते हैं

हालांकि इस पोस्‍ट पर अधिकांश यूसर्ज को इतनी बड़ी कीमत कुत्‍ते के दांतों पर खर्च करने पर आश्‍चर्य जताया वहीं अन्य लोगों ने दावा किया कि कुत्ते की जांच और उपचार को देखते हुए £ 5,500 एक उचित मूल्य है।

आप अपने कुत्ते के लिए फरिश्‍ता हैं

आप अपने कुत्ते के लिए फरिश्‍ता हैं

एक यूजर ने कहा, "आप अपने कुत्ते की इतनी देखभाल करने के लिए एक फरिश्ता हैं और उसकी देखभाल के लिए भुगतान करने के लिए पर्याप्त भाग्यशाली हैं। अपने माता-पिता या किसी और की निगेटिव बातों को ना सुने। वे कभी नहीं समझेंगे और केवल अपने सबसे अच्छे दोस्त को बचाने की कोशिश करने के लिए आपको बेवकूफ बनाने की कोशिश करेंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा अपने कुत्ते को आवश्यक चिकित्सा देखभाल प्रदान करना कोई घोटाला नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+