दोस्तों को बाइक स्टंट दिखाकर कर रहा था इंप्रेस, पलक झपकते ही मुंह की खानी पड़ी ; देखें VIDEO
Bike Stunt Video: बाइक पर स्टंट करते-करते युवक मुंह के बल गिरा। हवा में फ्रंट पहिये करके बाइक चलाने का सारा स्टंट युवक का धरा का धरा रह गया।

Bike Stunt Video: बाइक पर स्टंट करके दोस्तों को इंप्रेस करते आपने भी कभी न कभी किसी को देखा ही होगा। लेकिन, कभी अपने स्टंट के चक्कर में मुंह के बल किसी को गिरते नहीं देखा होगा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक बिना फ्रंट पहिये की बाइक पर सवार होकर स्टंट करते नजर आया। लेकिन, 5 मिनट बाद युवक मुंह के बल गिर गया।
बाइक का फ्रंट पहिया हवा में उठाकर युवक लोगों को इंप्रेस कर ही रहा था कि उसका बैलेंस बिगड गया। देखते ही देखते जमीन में बाइक समेत युवक धंस गया। पूरी घटना वीडियो में कैद हो गई। सोशल मीडिया में वीडियो को अब तक 40 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।
What did he expect to happen? 😆 pic.twitter.com/VJLvNa68eh
— CCTV IDIOTS (@cctvidiots) April 25, 2023
मिल रहे ऐसे रिएक्शन
वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मूर्खता की कोई सीमा नहीं होती है। एक दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया कि क्या आप उस बाइक से रोड रैश की कल्पना कर रहे थे?












Click it and Unblock the Notifications