'अगर लग रहा कि बकवास कर रहा हूं तो...' शख्स ने गिनाए खाने से पहले साबुन से हाथ धोने के नुकसान, शेयर किया VIDEO

Man shares soap video: वायरल हो रहे वीडियो में शख्स बताता है कि खाने से पहले साबुन का इस्तेमाल करने के बहुत सारे नुकसान हैं। अपनी बात को साबित करने के लिए वो एक वीडियो भी शेयर करता है।

 washing hands with soap

Man claims soap is not necessary: खाने से पहले हाथ धोना कितना जरूरी है, ये बात तो सभी जानते हैं। डॉक्टरों को भी अकसर खाने से पहले हाथ धोने की सलाह देते सुना होगा। हाथों पर न जाने कितने बैक्टीरिया होते हैं, जो जाने अनजाने में हमारे शरीर में कब प्रवेश कर जाएं, पता ही नहीं चलता।

लेकिन हाल ही में वायरल एक ट्वीट में इन सब बातों से इतर कुछ और ही नजर आ रहा है। ट्वीट में एक शख्स खाने से पहले साबुन से हाथ धोने को नुकसानदायक बता रहा है। जी हां! आपको भी ये जानकर हैरानी होगी लेकिन ये बात सच है।
(वीडियो-नीचे)

साबुन से हाथ धोना खतरनाक!
हाथों को खाने से पहले साबुन से धोना कितना खतरनाक हो सकता है। इस शख्स ने ट्वीट के जरिये एक पोस्ट शेयर कर बताया है। ट्वीट में लिखा है कि खाने से पहले अपने हाथों को साबुन से धोना बंद करिये। सिर्फ पानी से धुला करिये। आपना इम्यून सिस्टम कीटाणुओं से लड़ सकता है। जब आप साबुन का इस्तेमाल करते हैं तो आपके पेट में कई कीटाणु जाते हैं, जो परेशानी का कारण बन सकते हैं। दुनिया के अग्रणी देशों में लोगों को सबसे ज्यादा एलर्जी की परेशानियां होती हैं।

शख्स ने वीडियो शेयर कर किया दावा
शख्स यहीं नहीं रुका, उसके इसके बाद एक और ट्वीट शेयर किया, जिसमें वीडियो भी था। वीडियो के जरिये शख्स बता रहा है कि कैसे उसने हाथ धोने के लिए डेटोल कंपनी का हैंडवॉश यूज किया और फिर अब वो इससे हाथ धो रहा है लेकिन हाथ से साबुन पूरी तरह से नहीं जाता है और लगा ही रह जाता है। कैप्शन में उसने लिखा कि अगर् आपको लग रहा है कि मैं बकवास कर रहा हूं तो ये वीडियो देखिये।

क्या बोला शख्स?
शख्स ने कहा कि जब आप खाने से पहले साबुन का इस्तेमाल करते हैं तो साबुन आपके हाथों में ही लगा रह जाता है। और आप इसे खा लेते हैं। हालांकि, बार-बार हाथ धोने के बाद भी आपके हाथों से ये साबुन नहीं निकलता। ये आपकी हेल्थ को कहीं से भी अच्छा नहीं करता। आजकल के साबुन बहुत ही बेकार हैं।

लोगों ने दिए रिएक्शन
देखते ही देखते शख्स का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा और लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी देने लगे। कई लोगों ने इसके पीछे का कारण पानी को बताया। लोगों ने कहा कि आपके हाथों में साबुन लगे रहने की वजह आपके घर में आ रहा पानी है। एक ने कहा कि मैं तो जिम में दस्ताने पहनता हूं। क्या आप नहीं पहनते?

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+