VIDEO: क्या आपने ट्रेन में खाया गोलगप्पा? लजीज पुचके बेचता नजर आया शख्स
Golgappa in Train: गोलगप्पा कहें पानीपूरी कहें या फिर पुचका, ये सड़क किनारे बिकने वाली एक ऐसी डिश है, जिसके दीवाने आपको हर गली में मिल जाएंगे। हर जगह इसे अलग नाम से जाना जाता है। सड़क पर आपको गोलगप्पा वेंडर आराम से मिल जाता है लेकिन क्या आपने ट्रेन में गोलगप्पा खाया है?
(वीडियो-नीचे)
ट्रेन में बिक रहे गोलगप्पे
अकसर लोग सफर करते हुए कई सारे स्ट्रीट फूड्स को मिस करते हैं। हर जगह हर चीज का मिलना संभव नहीं हो पाता। लेकिन गोलगप्पा लवर्स के लिए ये बात किसी खुशखबरी से कम नहीं कि ट्रेन में भी गोलगप्पे का लुत्फ उठाया जा सकता है। जी हां! वायरल वीडियो में शख्स गोलगप्पा बेचता दिख रहा है।

लोगों का सफर हुआ मजेदार
वायरल वीडियो में गोलगप्पा बेचने वाला एक शख्स ट्रेन यात्रियों के सफर को शानदार बना रहा है। आमतौर पर हम ट्रेन में लोगों को खाने-पीने का खूब सामान बेचते हुए देखते हैं। लेकिन पहली बार ट्रेन में कोई शख्स गोलगप्पे बेचता दिख रहा है। किसी यात्री ने गोलगप्पा बेचते इस शख्स का वीडियो बना डाला और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
क्रिएटिविटी की तारीफ करने लगे लोग
वीडियो देखने से तो लग रहा है कि ये मुंबई या फिर कोलकाता की ही किसी जगह का है। ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- जब आप अपना बिजनेस माइंड सही ट्रैक पर लेकर आते हैं। वायरल वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। कमेंट सेक्शन लोगों की प्रतिक्रियाओं से भर गया। शख्स की क्रिएटिविटी और नए आइडिया के बारे में जानकर लोग उसकी जमकर तारीफ करने लगे।
यहां देखें वीडियो...
'तगड़ा है बॉस'
एक यूजर ने कहा कि ये तगड़ा है बॉस। एक और ने कहा कि इस मामले में इंडियंस को कोई नहीं हरा सकता। एक यूजर ने वेंडर की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि सही समय पर सही चीज मिल रही है। बताते चलें कि इंडिया में गोलगप्पा लवर्स की कोई कमी नहीं है। हर तरह के आटे से तैयार होने वाली इस डिश में तरह-तरह के फ्लेवर्स मिलते हैं, जो इसे और भी लजीज और शानदार बनाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications