Man Rides With Cats: शख्स के साथ आराम से बाइक राइड का मजा ले रहीं बिल्लियां, हैरान रह गए लोग
वायरल वीडियो में शख्स दो बिल्लियों को बैठाकर बाइक चला रहा है। एक बिल्ली शख्स के कंधे पर बैठी है तो दूसरी बाइक के फ्यूल टैंक पर।

इंसानों और जानवरों का बॉन्ड बेहद प्यारा और मजबूत होता है। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल होते हैं, जो इस बात की गवाही भी देते हैं। फिर बात चाहे कुत्तों की हों या फिर ब्ल्लियों की हो। इंसानों के साथ इनका रिश्ता कुछ अलग ही होता है। इंटरनेट पर भी पेट्स की वीडियोज खूब वायरल होती हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में शख्स बाइक चला रहा है और उसकी दो बिल्लियां भी उसके साथ राइड का फुल मजा लेती दिख रही हैं।

मजे से राइड कर रहीं बिल्लियां
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स के पास दो बिल्लियां हैं। एक बिल्ली बड़े प्यार से उसके कंधे पर बैठी हुई है और दूसरी बाइक के आगे। शख्स बाइक चला रहा है। रास्ते में चल रहे किसी शख्स ने उसकी वीडियो बना ली। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ, ये जमकर वायरल होने लगा।
वायरल हो रहा है वीडियो
ट्विटर यूजर अरुण गौड़ा ने ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में बिल्लियां काफी रिलेक्स होकर बैठी हैं। मानो कोई इंसान बाइक पर बैठा हो। दूसरी बिल्ली बाइक के फ्यूल टैंक पर बैठी हुई है। बाइकर को भी बाइक चलाने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो रही है।

लोगों को पसंद आ रही वीडियो
मोटरसाइकिल पर मजे से राइड का मजा ले रही बिल्लियों का वीडियो अब लोगों को काफी पसंद आ रहा है। कई लोग बाइकर को गैर जिम्मेदार भी बता रहे हैं। लोगों का मानना है कि ये ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है। वहीं कई लोगों का मानना है कि ये वीडियो बेहद ही प्यारा है।

बहुत कंफर्टेबल दिखी बिल्लियां
वीडियो पर कई लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि बिल्लियां काफी कंफर्टेबल नजर आ रही हैं। लोगों को भले ही ये बात पसंद ना आ रही हो या फिर उन्हें ये अच्छा ना लग रहा हो, लेकिन बिल्लियां अपने मालिक के साथ कितनी निश्चिंत हैं।

कई लोगों का फूट पड़ा गुस्सा
वहीं एक अन्य यूजर ने इस बात पर मनाही भरते हुए कहा कि इसे समझदारी से जोड़ कर बिल्कुल भी मत देखियेगा। ये सिर्फ पालतू जानवरों ही नहीं, बल्कि उस शख्स के लिए भी खतरनाक है, जो बाइक चला रहा है। अच्छा रहेगा कि शख्स किसी कैरी बैग या फिर किसी और चीज में बिल्लियों को रखे।












Click it and Unblock the Notifications