शख्स ने गहरे पानी में दौड़ाई मोटरसाइकिल, वायरल वीडियो देखकर गुस्साए लोग
Man riding bike in river: वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि शख्स बिना किसी खौफ के अपनी बाइक को लेकर सीधे नदी में चला जाता है। वीडियो देखने के बाद लोग इसे खतरनाक बता रहे हैं।

Man riding motorcycle on river: सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज वायरल होते हैं। कई बार लोग व्यूज और लाइक्स पाने के चक्कर में अपनी जिंदगी को दांव पर लगाने से भी नहीं चूकते। ऐसा ही कुछ वायरल हो रहे एक वीडियो में भी दिख रहा है।
(वीडियो-नीचे)
बाइक लेकर नदी में घुसा शख्स
सड़क पर बाइक या गाड़ी चलाते तो आपने लोगों को देखा होगा। लेकिन क्या आपने किसी को नदी पर बाइक चलाते देखा है? जी हां! वायरल हो रहे वीडियो में तो कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है।
वीडियो देख हैरान रह गए लोग
ये वीडियो Motor Octane नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो में एक शख्स को पहले नदी में उतरते और फिर धीरे-धीरे गहरी नदी में जाते देखा जा सकता है। शख्स बिना किसी डर के बाइक लेकर सीधे नदी में ऐसे चला जाता है, मानो सीधी सड़क हो। पोस्ट के कैप्शन में भी लिखा है कि जहां चाह, वहां राह। इस बारे में विचार? बहुत चालाक या बहुत जोखिम भरा?
लोगों ने बताया जोखिम भरा
नदी में बाइक चलाने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को 4 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। इस तरह के स्टंट को देखने के बाद लोग हैरानी भी जता रहे हैं। कई लोगों ने इसे जोखिम भरा बताया है। एक यूजर ने कहा कि अगर पानी इंजन में चला जाता है तो क्या होता? जाहिर सी बात है कि ये बहुत जोखिम भरा है। दूसरे ने कहा कि असम में ये काफी आम है।
जान जोखिम में डाल रहा शख्स
अकसर सोशल मीडिया पर स्टंट करने वाले लोगों के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। फिर बात चाहे सड़क की हो या फिर नदी की। इस तरह के स्टंट करके लोग अपने साथ-साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डालते हैं। सोशल मीडिया पर इसे देखने के बाद लोग इसे खतरनाक बता रहे हैं।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications