ग्रीन एनाकोंडा को कंधे पर उठाए घूम रहा था शख्स, वीडियो देखकर घूम जाएगा आपका भी माथा
सोशल मीडिया पर कई बार ऐसा कुछ देखने को मिलता है, जो काफी हैरान करने वाला होता है। सांपों की बात की जाए तो इंटरनेट कई सारे खतरनाक और बड़े सांपों की तस्वीरों और वीडियोज से भरा हुआ है। हालांकि एक नया पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसने तूफान सा ला दिया है।
हाल ही में एक ग्रीन एनाकोंडा का वीडियो वायरल हो रहा है, जो सरीसृप प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। क्लिप की शुरुआत में शख्स अपने कंधे पर इस विशालकाय प्राणी को उठा रहा है। इसे देखने के बाद लोगों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर क्लिप में दिख रहे शख्स के साहस की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने उसकी बहादुरी की तारीफ की और लिखा कि आप वाकई में काफी बहादुर हैं। एक अन्य ने कहा कि आपको बहादुरी से प्यार है। इतने भयानक सरीसृप को संभालने में कई लोगों ने उसकी निडरता के आगे घुटने टेक लिए।
सोशल मीडिया पर एक धड़ा शख्स की जमकर तारीफ कर रहा था, तो दूसरी ओर कईयों ने इस खतरनाक कारनामे को काफी जोखिम भरा भी बताया। कई यूजर्स ने कहा कि शख्स जिस तरह से इस भारी भरकम सांप को अपने कंधों पर उठा रहा है, वो काफी खतरनाक है। सांप को यूं अपने कंधों पर उठाना काफी खतरनाक हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications