भंडारे के खाने का लुत्फ उठा रहे थे लोग, तभी आलू-गोभी की सब्जी में निकला जहरीला सांप, सामने आया VIDEO
भंडारे का नाम सुनते ही मन में स्वादिष्ट से खाने का ख्याल आने लगता है। ये आस्था ही है कि भंडारा चाहे कहीं पर भी हो रहा हो और कैसा भी हो, इसका खाना टेस्टी ही लगता है। हमारे देश में चाहे कुछ भी हो, अकसर भंडारा करवा ही लिया जाता है। हाल ही में ऐसे ही एक भंडारे का वीडियो वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर भंडारे का एक क्लिप शेयर किया गया है, जिसमें लोगों को पूड़ी सब्जी खिलाई जा रही थी। मगर तभी बाल्टी खोलते ही उसके अंदर से कुछ ऐसा निकला, जिसने सबको हिलाकर रख दिया। बाल्टी के अंदर आलू गोभी की सब्जी के बीच एक जहरीला सांप पड़ा हुआ था। जिस किसी ने भी इस नजारे के देखा, उसका कलेजा कांप गया।

वीडियो वायरल हुआ तो इसने हर किसी को हैरान करके रख दिया। भंडारे की सब्जी में सांप का निकलना बेहद शॉकिंग था। लोगों को इसी बाल्टी में से निकाल निकालकर सब्जी परोसी जा रही थी। मगर जब फिर से लोगों को सब्जी दी जाने लगी तो अचानक कुछ हिलता हुआ सा नजर आया। जब कलछी की मदद से सब्जी निकाली गई तो इसमें से खतरनाक जहरीला सांप निकल गया।
गनीमत रही कि इस सब्जी को किसी को फिर बांटा नहीं गया वरना किसी की भी जान जोखिम में पड़ सकती थी। भंडारा बांटने आए शख्स ने इस पूरी घटना का क्लिप बनाया और फिर इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। क्लिप को देखने के बाद लोगों की डर के मारे हालत ही खराब हो गई। वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है।
कई लोगों ने क्लिप पर जमकर रिएक्शन भी दिए। लोगों ने इसे बेहद खतरनाक बताया। वहीं जो सांप बाल्टी में पड़ा हुआ था, वो बेहद खतरनाक और जहरीला सांप था।












Click it and Unblock the Notifications