बाजार से लाई ब्रोकली के अंदर चल रहा था कुछ, नजदीक गया बुजुर्ग तो उड़ गए होश
Snake found in Gobhi: कई बार जब हम मार्केट से सब्जियां लेकर आते हैं तो उसमें कीड़े निकल आते हैं। गोभी की बात करें तो गोभी में अकसर ज्यादा कीड़े निकलने के चांसेज होते हैं। इसलिए गोभी को पकाने से पहले उसकी अच्छी तरह सफाई बेहद जरूरी हो जाती है।
चलिये ये तो रही कीड़े की बात। छोटे-छोटे कीड़े सब्जियों को धुलकर बह जाते हैं और सब्जियां साफ हो जाती हैं। लेकिन जरा सोचिये अगर आपको गोभी के अंदर सांप दिख जाए तो आपका क्या हाल होगा? ऐसी ही घटना एक बुजुर्ग के साथ उस वक्त हुई, जब उन्हें घर में लाई ब्रोक्ली में एक सांप मिला।

डेली स्टार की एक खबर के मुताबिक, 63 साल के नैविल लिंटन सुपरमार्केट से अपने लिए ब्रोकली लेकर आए थे। वे कुछ हेल्दी खाना चाहते थे। लेकिन उन्हें क्या पता था हेल्थी खाने के लिए जिस सब्जी को वे घर लेकर आ रहे हैं, उसमें सांप निकल आएगा। अगर सुपरमार्केट में ही उनकी नजर उस हरी भरी ब्रोकली के अंदर आराम फरमा रहे सांप पर पड़ जाती तो उनका बुरा हाल ना होता।
घटना है इंग्लैंड की, जहां सुपरमार्केट से सब्जी लेकर आए नैविल ने हमेशा की तरह इन्हें फ्रिज में रख दिया। जब उन्होंने खाने के लिए एक ब्रोक्ली निकाली तो उन्हें कुछ रेंगता हुआ नजर आया। जब पास से देखने पर उन्हें ये कैटरपिलर जैसा लगा। इसके बाद उन्हेोंने अपनी बहन को इसके बारे में बताया और वे इसे लेकर सीधे स्टोर पहुंच गए। स्टोर वालों को पहले ये मजाक लगा लेकिन जब उन्होंने इसमें कुछ हिलते डुलते देखा तो उनके भी होश उड़ गए।
इसके बाद स्टोर की ओर से उन्हें कुछ ऑफर दिया गया लेकिन उन्होंने ये कहते हुए इंकार कर दिया कि ये उनके लिए खतरा था। ये एक इमोशनल इंपेक्ट भी था क्योंकि उन्हें सांपों से फोबिया है। इसके बाद सांप की पहचान लैडर स्नेक के तौर पर हुई। बताया गया कि वैसे तो ये सांप जहरीला नहीं होता लेकिन ये बुरी तरह से काट सकता है। अब स्टोर इस पूरे मामले की जांच कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications