शख्स को महंगा पड़ा वड़ापाव गर्ल का टैटू करवाना, लोगों ने कर दी ऐसी हालत, देखें Video

Vadapav girl Tattoo: सोशल मीडिया पर एक शख्स ने 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित का टैटू बनवाकर विवाद खड़ा कर दिया। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मशहूर टैटू आर्टिस्ट के पास जाकर वड़ापाव गर्ल का टैटू बना रहा है। क्लिप देखने के बाद लोग भी हैरान हो रहे हैं।

ये घटना नवी मुंबई में महेश चव्हाण के एक टैटू स्टूडियो में हुई, जहां एक शख्स खूब सारे वड़ापाव लेकर जा पहुंचा। किसी को समझ में नहीं आया कि वो इतने सारे वड़ापाव क्यों लेकर आया है। इसके बाद उसने आर्टिस्ट से कहा कि उसे अपने हाथ में चंद्रिका का टैटू बनवाना है। उसने ऐसा फैसला क्यों लिया, चलिये बताते हैं....

Vadapav girl

मगर अब शख्स को वड़ापाव गर्ल का टैटू बनवाना काफी भारी पड़ गया जब लोगों ने सोशल मीडिया पर उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, महेश ने बताया कि छह महीने पहले बेरोजगारी के दौर में उसने चंद्रिका को देखा और उससे प्रेरित होकर अपना स्टॉल खोला।

इसके बाद शख्स ने चंद्रिका का परमनेंट टैटू बनवाया और बताया कि वो उसे अपनी प्रेरणा मानता है। शख्स ने न सिर्फ टैटू बनवाया, बल्कि चंद्रिका को बिग बॉस का विनर भी बताया। बताते चलें कि चंद्रिका दीक्षित को इस साल की शुरुआत में तब काफी पहचान मिली जब दिल्ली के सैनिक विहार में वड़ा पाव बेचते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसका श्रेय फूड व्लॉगर अमित जिंदल को जाता है।

उसके बाद उनके स्ट्रीट फूड स्टॉल को लेकर अधिकारियों से धमकियों का सामना करने के उनके दावों ने उनकी पहचान को और बढ़ा दिया। इसके बाद चंद्रिका ने तब से डॉली चायवाला सहित विभिन्न कंटेंट क्रिएटर्स के साथ कोलैबोरेट किया है फिलहाल वे बिग बॉस के घर में गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+