स्‍टंट करते हुए मगरमच्‍छ के मुंह में घुस गया शख्‍स, हैरान कर देने वाले Video में देखें क्‍या हुआ हाल

स्‍टंट करते हुए मगरमच्‍छ के मुंह में घुस गया शख्‍स, हैरान कर देने वाले Video में देखें क्‍या हुआ हाल

नई दिल्‍ली, 27 जनवरी। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं जिन्‍हें देखकर कुछ पलों के लिए हमारी सांस थम सी जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्‍स स्‍टंट करते हुए मगरमच्‍छ के जबड़े में ऐसे फंस जाता है जिसे देखकर आपकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाएगी।

 शख्‍स पानी में फिसलता है और...

शख्‍स पानी में फिसलता है और...

इस चंद सेकेंड के वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्‍स पानी में फिसलता है और उसके थोड़ी ही दूर पर एक मगरमच्‍छ नजर आ रहा है। आदमी पानी में फिसलता है और तेजी से जाकर मगरमच्‍छ के मुंह में फंस जाता है।

फर्श पर आराम कर रहे मगरमच्‍छ के मुंह में चला गया शख्‍स

फर्श पर आराम कर रहे मगरमच्‍छ के मुंह में चला गया शख्‍स

फर्श पर आराम कर रहे मगरमच्‍छ के सामने शख्‍स फिसल कर तेजी से आता है और सीधे मगरमच्‍छ के मुंह के अंदर अपना सिर घुसा लेता है। मगरमच्‍छ जो खूंखार होता है और साबुत आदमी को निगल जाता है लेकिन लोगों को लगता है कि अब इस शख्‍स का काम तमाम हो जाएगा।Kylie Jenner ने प्रेगनेंसी की हालत में शेयर की ये नग्न फोटो, सुहाना खान ने दिया रिएक्‍शन

जानें क्‍या होता है शख्‍स का हाल

जानें क्‍या होता है शख्‍स का हाल

लेकिन मगरमच्‍छ के मुंह में सिर फंस जाता है मगरमच्छ के मुंह में अपना सिर डालने के बाद यह शख्स कुछ सेकंड तक लेटा ही रहता है लेकिन वो उसे कुछ नहीं करता क्‍योंकि थोड़ी ही देर में वो शख्‍स अपना हाथ ऊपर हिलाता हुआ नजर आता है। मगरमच्छ ने शख्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है नहीं तो जान तक जा सकती थी।

शख्‍स की इस बेवकूफी को देख लोग दे रहे ये रिएक्‍शन

शख्‍स की इस बेवकूफी को देख लोग दे रहे ये रिएक्‍शन

इस दिल दहला देने वाले वीडियो को देखने वाले शख्‍स की इस मूर्खता पर जमकर गुस्‍सा निकाल रहे हैं। लोग इसे शख्‍स का बेवकूफी भरा कदम बता रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि मगरमच्‍छ का मूड अगर बदल गया होता तो ये शख्‍स स्‍टंट में अपनी जान तक खो देता। वहीं कुछ यूसर्ज मजाक में लिख रहे हैं कि मगरमच्‍छ का उपवास रहा होगा इसलिए कुछ नहीं किया।

वीडियो शेयर करने वाले ने दी ये सलाह

इस वीडियो को naturescom नाम के अकाउंट होल्‍डर ने शेयर किया है। यूजर ने वीडियो पोस्‍ट करते हुए लिखा है 'उन दोस्तों को टैग करें, जो ये ट्राय करना चाहता हो। इसके साथ ही यूजर ने फनी इमोजी भी शेयर किया है। जब से यह वीडियो अपलोड हुआ है तभी से हजारों की संख्‍या में लोग इसे लाइक और शेयर कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+