AC से आ रही थी अजीब सी आवाज, शख्स ने की जांच तो उड़ गए होश

थाईलैंड। क्या आपने कभी सुना है कि किसी घर में लगे एयर कंडीशनर यानी एसी में से सांप निकल आया हो? सुनने ये कितना अजीब और डरावना लगता है, लेकिन असल में ऐसा हुआ है। दरअसल, एक शख्स के घर में लगे हुए एसी से अजीबोगरीब आवाज आ रही थी। इस शख्स ने कुछ वक्त तक इस मामले पर ध्यान नहीं दिया। हालांकि जब एसी के अंदर से आ रही आवाज ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया तो उसने अपनी एयर कंडीशनर साफ करने की योजना बनाई। हालांकि, जैसे उसने एसी खोली वो बुरी तरह से चौंक गया। जानिए, आखिर एसी में ऐसा क्या था जिससे वो डर गया।

एसी के अंदर से निकले एक-दो नहीं बल्कि 5 सांप

एसी के अंदर से निकले एक-दो नहीं बल्कि 5 सांप

दरअसल, अपने एयर कंडीशनर (एसी) की जांच के लिए जैसे ही इस शख्स ने उसे खोला, उसमें उसे एक-दो नहीं बल्कि कई सांप का झुंड नजर आया। ये देखकर उसकी चीख ही निकल गई। उसे समझ ही नहीं आया कि आखिर वो करे तो क्या करे। हालांकि, उसने थोड़ी सी हिम्मत जुटाई और तुरंत ही एसी में बैठे उन सांपों को तुरंत ही बाहर निकाला।

थाईलैंड का है ये बेहद चौंकाने वाला मामला

थाईलैंड का है ये बेहद चौंकाने वाला मामला

ये पूरा मामला थाईलैंड का है, जहां रहने वाले इस शख्स ने एसी से आने वाली तेज आवाज के बाद इसे साफ करने की योजना बनाई थी। हालांकि, जब उसने खुद ही एसी को खोला और अंदर का नजारा देखा तो उसके होश उड़ गए। खबरों के मुताबिक, एसी खोलते ही उसने देखा कि एसी के अंदर करीब पांच सांप छिपे हुए बैठे थे। काफी मशक्कत से उसने इन सारे सांपों को बाहर निकाला। लेकिन, इस शख्स अभी भी इसी उधेड़बुन में फंसा हुआ है कि आखिर उसी एसी के अंदर एक साथ इतने सांप कहां से आ गए।

VIDEO: चलती कार पर आ गिरा सांप, करता रहा डंसने की कोशिश

इससे पहले 26 जून के आस-पास एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इसमें एक शख्स जब कार ड्राइव कर रहा था, इसी दौरान एक सांप अचानक ही उसकी ड्राइविंग सीट ठीक बाहर लगे हुए साइड मिरर के पास आकर गिरा। सांप को शीशे पर गिरा देखकर ये शख्स डर गया। ऐसा इसलिए क्योंकि वो सांप बार-बार शीशे पर डंसने की कोशिश कर रहा था। इस पर हेंडरसन नाम के इस शख्स ने हिम्मत नहीं हारी और गाड़ी चलाते रहे और यही नहीं गाड़ी के भीतर से सांप की हरकतों का वीडियो बनाते रहे। वहीं शीशे पर लटका हुआ सांप खुद को हवा के दबाव के चलते संभाल नहीं पा रहा था। आखिरकार अचानक ही ये सांप कार से छिटक कर दूर चला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+