VIDEO: सिर्फ चाय बेचकर शख्स ने खरीदा 48 लाख रुपये का मकान, बात सुनकर पत्रकार के भी उड़े होश
Man selling tea: कहते हैं किसी भी काम को अगर ईमानदारी के साथ किया जाए तो सफलता एक न एक दिन जरूर हाथ लगती है। और काम कभी भी छोटा या बड़ा नहीं होता। फिर वो चाहे चाय बेचने का ही क्यों ना हो।
एक ऐसे ही चाय बेचने वाले शख्स की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर रही है, जिसमें उसने चाय बेचकर ही ऐसा कमाल कर दिया, जिसके बारे में सोचने में ही लोगों को सालों लग जाते हैं। जी हां! शख्स ने चाय बेचने के कारोबार से ही दिल्ली में लाखों रुपये खर्च कर मकान खरीदा है। (वीडियो-नीचे)

सुबह से शाम तक बेचता है चाय
इस शख्स का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स ने कहा कि वो सुबह से लेकर शाम तक चाय बेचता है। शख्स आगे बताता है कि साल 1997 में वो दिल्ली आया था और तब से लेकर अब तक चाय बेचता चला आ रहा है। शख्स ने कहा कि मैं सुबह से लेकर शाम तक चाय बेचता हूं।
चाय बेचकर कमाए 48 लाख रुपये
शख्स आगे कहता है कि चाय बेचने के साथ समय मिलने पर वो मुरमुरे और पकौड़े भी बेचता है। उसने आगे कहा कि आज मैंने 48 लाख रुपये का मकान लिया है। जब सवाल पूछने वाले पत्रकार ने भी जब उसकी ये बात सुनी तो सन्न रह गया। एक दूसरे वीडियो में शख्स ने महंगाई के दावों को भी झुठला लिया।
'रोजगार बहुत है'
शख्स ने कहा कि एक आदमी एक दिन में गुटखा-सिगरेट पर 100 से 200 रुपये तक खर्च कर देता है। ऐसे में अगर वो इन्हीं पैसों को बचा ले तो देखिये क्या हो सकता है। उसने कहा कि रोजगार बहुत है। उसके पास भी ऐसे कारीगर आते हैं, जो रोजाना 300 रुपये कमाते हैं। लेकिन ये लोग 150 का गुटखा-सिगरेट भी पीते हैं। ऐसे में पैसा कहां से बचेगा।
यहां देखें वीडियो...
शख्स के दावे से लोग हैरान
सोशल मीडिया पर लोग शख्स के दावे और उसकी कहानी सुनने के बाद काफी हैरान हो रहे हैं। उसने कहा कि वो अभी चाय की दुकान खोलने जा रहा है। एक यूजर ने कहा कि सच में काम में तो काफी कमाई है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications