पहले क्रश पर लुटाया बेशुमार पैसा, अब सारा पुराना हिसाब मांग रहा आशिक
एक शख्स ने अपनी क्रश पर खर्च किए गिफ्ट्स के पैसे वापस मांगे। हालांकि, लड़की ने बिल समेत सारा का सारा पैसा वापस कर दिया।

Man asks return money: अपने प्यार को पाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। कई दफा प्यारा और केयर का अहसास दिलाने के लिए लोग मीलों दूर चले आते हैं और फासलों की जरा भी फिक्र नहीं करते। तो कई दफा लोग अपने पार्टनर को शानदार गिफ्ट्स देते हैं।
लेकिन हाल ही में एक ऐसी लव स्टोरी चर्चा में है, जिसे सुनने के बाद आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे। रिलेशनशिप खत्म होने के बाद लोग अकसर अपने रास्ते भी अलग कर लेते हैं। लेकिन जिस शख्स की आज हम बात करने जा रहे हैं, उसने रास्ते तो अलग किए लेकिन लड़की पर खर्च किए अपने गिफ्ट्स को वापस मांगने के साथ।
ट्रेसी टैन नाम की महिला को एक शख्स काफी पसंद करता था। अब शख्स का कहना है कि तीन साल पहले महिला को दिए गिफ्ट पर उसने जो पैसे खर्च किए थे, वो अब वापस चाहता है। शख्स ने दावा किया कि उसे अपने बिजनेस के लिए इन पैसों की जरूरत है। महिला ने कहा कि वो अपने पैसे वापस चाहता है। उसने 18000 रुपये की मांग करते हुए मैसेज में अपनी बैंक की डीटेल्स भी भेजी हैं।
महिला ने शख्स की इस हरकत से तंग आकर फेसबुक पर इस अजीबोगरीब वाकये को बयां किया। महिला ने लोगों से दरख्वास्त की है कि अगर गिफ्ट्स वापस ही लेने हैं तो कृपया दिया ही ना करें। हालांकि, इज्जत रखते हुए महिला ने शख्स को सारे गिफ्ट्स के पैसे वापस करने का फैसला लिया है।
टैन ने बाद में सारा पैसा शख्स को लौटा दिया। इसके साथ ही ट्रांसेक्शन की रिसिप्ट भी साथ में रखी। उसने कहा कि कभी भी किसी लड़की के लिए गिफ्ट्स मत लेना अगर ऐसा ही करना हो तो।












Click it and Unblock the Notifications