'8वां महीना चल रहा है... ये सुनना बहुत अजीब था', जब 23 साल की एक्ट्रेस ने बताया मां की प्रेग्नेंसी का किस्सा

Arya Parvathy: मलयालम अभिनेत्री आर्य पार्वती की मां ने 47 साल की उम्र में एक बच्चे को जन्म दिया। एक्ट्रेस का पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इससे पहले मां की प्रेग्नेंसी के वक्त एक्ट्रेस ने इंटरव्यू दिया है।

Malayalam actress arya parvathy

Arya Parvathy Pregnant Mother हाल ही में मलयालम एक्ट्रेस आर्य पार्वती की मां ने 47 साल की उम्र में एक बच्चे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दीदी बनने की खबर अपने फैंस के साथ शेयर की। एक्ट्रेस ने कहा कि एक बड़ी बहन के साथ-साथ एक मां की भूमिका निभाने के लिए भी मैं तैयार हूं। इससे पहले अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उनकी मां की प्रेग्नेंसी के बारे में सबको पता चला तो ये अनुभव कैसा रहा?

एक्ट्रेस की मां ने बेटी को दिया जन्म
सोशल मीडिया पर उस वक्त बधाईयों का तांता लग गया, जब 23 वर्षीय मलयालम अभिनेत्री की 47 वर्षीय मां के दोबारा मां बनने की खबर सामने आई। एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ दीदी बनने की खुशी साझा की। इससे पहले एक्ट्रेस ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्हें अपनी मां की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला और रिएक्शन कैसा रहा।

Malayalam actress arya parvathy

मां की प्रेग्नेंसी का कैसे पता चला?
एक्ट्रेस ने कहा कि जब मुझे पहली बार अपनी मां की प्रेग्नेंसी का पता लगा था तो समझ ही नहीं आ रहा था कि कैसे रिएक्ट करूं। ये कुछ ऐसा था जिसकी इस उम्र में अपने माता-पिता से आप उम्मीद नहीं कर सकते। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अम्मा 47 साल की थीं और ऐसे में जब मुझे उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला तो ये काफी अजीब था।

'अम्मा 8 महीने की प्रेग्नेंट थीं जब...'
अभिनेत्री कहती हैं कि अप्पा ने मुझे ये बात तब बताई जब अम्मा पहले ही अपने 8वें महीने में थीं। उन्होंने मुझे ये बात पहले इसलिए नहीं बताई क्योंकि उन्हें डर था कि इस खबर को सुनने के बाद मैं शर्मिंदगी ना महसूस करूं। अम्मा को खुद इस बात का पता तब चला जब वे अपने सातवें महीने में थीं।

Malayalam actress arya parvathy

'मैं भला शर्मिंदा क्यों होऊंगी?'
जब मैं घर पहुंची तो अम्मा की गोद में सिर रखकर रोने लगी। मैंने कहा कि मैं इस बात को जानने के बाद भला शर्मिंदा क्यों होऊंगी। ये तो ऐसा है जिसका मुझे काफी लंबे वक्त से इंतजार था। अब आर्य पार्वती अपनी बेबी सिस्टर के पैदा होने के बाद काफी खुश है। साथ ही मां की प्रेग्नेंसी के समय का उनका ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+