सिर्फ 9 महीने में बच्चे का वजन हुआ 28 किलो, उठाते-उठाते टूट जाती है मां-बाप की कमर
मेक्सिको का रहने वाला 9 महीने का लुइस मैनुअल गोंजालेस कोई आम बच्चा नहीं है। इसके पास दुनिया के सबसे वजनी बच्चे का खिताब है और यही खिताब उसके परिवार के लिए परेशानियां खड़ा कर रहा है। सिर्फ 9 महीने में ही लुइस की उम्र इतनी है जितनी की 9 साल के बच्चे में होती है।
Recommended Video

कॉलिमा। मेक्सिको का रहने वाला 9 महीने का लुइस मैनुअल गोंजालेस कोई आम बच्चा नहीं है। इसके पास दुनिया के सबसे वजनी बच्चे का खिताब है और यही खिताब उसके परिवार के लिए परेशानियां खड़ा कर रहा है। सिर्फ 9 महीने में ही लुइस की उम्र इतनी है जितनी की 9 साल के बच्चे में होती है। उसका ये वजन घर वालों के लिए रोज नई मुसीबत खड़ा कर देती है।


वजन देख डॉक्टर्स भी हैरान
मेक्सिको के कॉलिमा के रहने वाले इसाबेल और मारियो के दो बेटे हैं। उनका बड़ा बेटा तो एकदम ठीक है लेकिन छोटे बेटे का वजन रोज बढ़ता ही जा रहा है। केवल 9 महीने में ही उनके बेटे का वजन 28 किलो पहुंच गया है जिसे देखकर डॉक्टर्स भी चकित हैं।

जन्म के वक्त सामान्य था वजन
लुइस की मां इसाबेल के अनुसार जन्म के वक्त उसका वजन भी आम बच्चों की तरह ही था लेकिन दो हफ्तों के बाद ही लुइस बढ़ने लगा। पहले इसाबेल को लगा कि उनका दूध काफी अच्छा है इसलिए उसका वजन बढ़ रहा है। फिर जब वजन बढ़ना कम ही नहीं हुआ तो वो लुइस को लेकर डॉक्टरों के पास गए।

मां के अंदर थी कमी, असर दिखा बच्चे पर
9-10 महीने के बच्चे का इतना वजन देखकर डॉक्टर्स भी हैरान हैं। डॉक्टर्स को लगता है कि वो Prader-Willi Syndrome नाम की बीमारी जूझ रहा है जिसमें बच्चों को भूख लगती रहती है। लेकिन लुइस के माता-पिता का कहना है कि उसकी भूख आम बच्चों की ही तरह है। एक न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है उनकी मां के अंदर कुछ न्यूट्रिशन की कमी होने के कारण ऐसा हुआ है।

उठाते-उठाते टूट जाती है दोनों की कमर
लुइस के वजन के कारण उसके माता-पिता को काफी परेशानियां हो रही हैं। लुइस को उठाते-उठाते दोनों की हाथ दुखने लगते हैं। हर महीने अस्पताल के 4 चक्कर लगाने में भी दोनों को आफत आ जाती है। इसलिए लुइस के इलाज के लिए दोनों ने क्राउडफंडिंग का सहारा लिया है। (फोटो साभार: द सन)












Click it and Unblock the Notifications