मोहब्बत की कोई उम्र नहीं, 95 साल के दादा ने 85 साल की प्रेमिका संग लिए सात फेरे, हनीमून का बताया प्लान
मोहब्बत की कोई उम्र नहीं, 95 साल के दादा ने 85 साल की प्रेमिका संग लिए सात फेरे, 23 साल से कर रहे थे डेट
नई दिल्ली। ना उम्र की सीमा हो, न जन्म का हो बंधन.....बॉलीवुड का ये रोमांटिक गीत यूनाइडेट किंगडम के एक लव कपल पर बिल्कुल सटीक बैठता है। इन दिनों इस कपल के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं। जिस उम्र में लोग जीवन से थक जाते हैं, उस उम्र में आकर इस कपल ने जिंदगी की नई शुरुआत की है। यूनाइडेट किंगडम में रहने वाले 95 साल के जुलियन मोयल ने अपनी 85 साल की गर्लफ्रेंड के साथ शादी कर ली।

प्यार की कोई उम्र नहीं
प्यार की कोई उम्र नहीं होती। इंसान किसी से प्यार कर सकता है। न तो उम्र देख कर प्यार होता है न रंग-रूप देखकर। यहीं बात 95 साल के जुलियन मोयल के साथ हुआय़ उम्र में आखिरी पल में जाकर जुलियन ने शादी का फैसला लिया। जुलियन ने 84 साल की वालेरी विलियम्स के साथ शादी कर ली। इन अनोखी की शादी के जब सब ने सुना तो सब हैरान रह । दोनों ने एक दूसरे के साथ सात फेरे लेने का फैसला किया और शादी भी कर ली। 19 मई को कैड्रिफ के बैप्टिस्ट चर्च में दोनों ने शादी की।

23 साल से कर रहे थे डेट
इस अनोखी शादी के हीरो-हीरोईन जुलियन और वालेरी विलियम्स लंबे वक्त से एक दूसरे को जानते थे। वालेरी विलियम्स और जुलियन की मुलाकात 23 साल पहले उसी बैप्टस्ट चर्च में हुई, जहां अब दोनों ने शादी की है। शादी के बाद दोनों बेहद खुश है। इतना ही नहीं शादी के बाद दोनों के हनीमून का भी प्लान है। दोनों हनीमून के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने की तैयारी में है।

ऑस्ट्रेलिया में हनीमून
वेल्स ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक शादी के बाद दोनों ने हनीमून का भी प्लान बनाया है। जिंदगी के आखिरी पलों को दोनों अच्छे के बिताना चाहते हैं। दोनों एक दूसरे को अधिक से अधिक समय देना चाहते हैं। दोनों ने शादी के बाद हनीमून के लिए जुलियन मोयल के देश ऑस्ट्रेलिया जाने का फैसला किया है। जुलियन खुद भी ओपरा सिंगर रह चुके हैं। अब दोनों अपने देश में अच्छा वक्त बिताना चाहते हैं। जुलियन ने कहा कि शादी के बाद उन्हें ऐसा लग रहाव है, जैसे नए वर्ष की शुरुआत हुई हो।
Julian Moyle has proved it's never too late to find the one.
— WalesOnline 🏴 (@WalesOnline) May 21, 2022
The 95-year-old has got married for the first time in his life to his soulmate, 84-year-old Valerie Williams, and said the joyous occasion was "like a new year". pic.twitter.com/hkqF1vlGRw












Click it and Unblock the Notifications