ब्रा में छिपकर छिपकली ने की 6500 KM की यात्रा, फिर भी रही जिंदा, महिला के उड़े होश

नई दिल्ली, 11 सितंबर: छिपकली बहुत ही छोटा जीव है, जो आमतौर पर घर के किसी ना किसी कोने में आपको दिख जाएगी। कई बार ये अलमारी में रखे कपड़ों में भी छिप जाती हैं, लेकिन अब ब्रिटेन से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला की ब्रा में छिपकर छिपकली ने करीब 6500 किलोमीटर की यात्रा की। खास बात तो ये है कि इसके बावजूद वो जिंदा बच गई।

Recommended Video

    Bra में छिपकर Lizard ने किया 4000 KM Travel, फिर भी रही जिंदा, जानिए अनोखा मामला | वनइंडिया हिंदी
    अलमारी से कपड़े किए पैक

    अलमारी से कपड़े किए पैक

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेशे से ब्यूटिशियन लिसा रसेल बारबाडोस से ब्रिटेन अपने घर जा रही थीं। इसके लिए उन्होंने अलमारी खोली और उसमें से सारे कपड़े सूटकेस में पैक कर लिए। उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनके कपड़ों में कोई जीव छिपा होगा, जो इतनी लंबी यात्रा करने जा रहा है। कुछ ही देर बाद उन्होंने फ्लाइट पकड़ी और ब्रिटेन पहुंच गईं।

    फोटो हो रही वायरल

    फोटो हो रही वायरल

    घर पहुंचने के बाद ब्यूटिशियन ने अपने सामान को सूटकेस से निकालना चाहा, लेकिन जैसे ही उन्होंने कुछ कपड़े हटाए वो चौंक गईं। उन्होंने देखा कि उनके ब्रा में एक छिपकली है। उन्हें लगा कि वो मर चुकी है, लेकिन जैसे ही वो डंडे से उसे हिलाने लगीं, वैसे ही वो भागकर घर में छिप गई। हालांकि उन्होंने ब्रा के ऊपर बैठी छिपकली की एक फोटो क्लिक कर ली थी, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

    3 दिन रही सूटकेस में

    3 दिन रही सूटकेस में

    लिसा रसेल के मुताबिक उनको पहले अफसोस हो रहा था कि एक जीव उनके कपड़ों के बीच में दबकर मर गया, लेकिन जब वो हिलने लगी तो वो चिल्ला कर भागीं। इसके बाद तुरंत उन्होंने अपने पति को बुलाया। दोनों उसे जिंदा देखकर हैरान थे। वैसे तो उन्होंने सोमवार को उड़ान भरी थी, जो मंगलवार को पहुंची, लेकिन उनके कपड़े एक दिन पहले ही पैक हो गए थे। ऐसे में देखा जाए तो तीन दिन तक छिपकली सूटकेस में बंद रही।

    पति ने समझा दूसरा मामला

    पति ने समझा दूसरा मामला

    लिसा ने आगे कहा कि चिल्लाने पर मेरे पति को लगा कि घर में कोई और मौजूद है, लेकिन बाद में उन्हें पूरी सच्चाई पता चली। उन्होंने साफ किया कि जिसमें छिपकली थी, उस ब्रा को उन्होंने नहीं पहना था। उन्हें लग रहा कि वो ब्रा छिपकली को पसंद आ गई है, क्योंकि वो लंबे वक्त तक उसी पर चिपकी रही। बाद में उन्होंने उसे एक बॉक्स में बंद कर दिया। उन्हें डर था कि वो अगर उसे बगीचे में छोड़ती हैं, तो कोई पक्षी उसका शिकार कर लेगा। जिस वजह से उन्होंने एक जीव-जंतुओं की संस्थान को फोन करके सूचना दे दी थी।

    कितनी होती है चिपकली की उम्र?

    कितनी होती है चिपकली की उम्र?

    छिपकली जहरीले जीवों में से एक है, लेकिन ये इंसानों को नहीं काटती। अगर से खाने में गिरकर मर गई, तो जरूर इंसानों को नुकसान पहुंचाती है। आमतौर पर छिपकली अपने जहर का इस्तेमाल छोटे कीड़ों के शिकार के लिए करती है। वहीं अगर उम्र की बात करें, तो घर में दिखने वाली सामान्य छिपकली 12 महीने ही जिंदा रहती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+