लॉकडाउन के बाद स्कूल पहुंची बच्ची खुशी के मारे करने लगी डांस, मासूमियत देख झूम उठा इंटरनेट
नई दिल्ली, 30 जुलाई: कोरोना महामारी के चलते कई महीनों तक बंद रहे स्कूल फिर से खुल गए हैं। बच्चे एक बार फिर से अपने स्कूलों की ओर लौट रहे हैं। कभी समय तक घरों से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे बच्चे अब बड़ी ही उत्सुकता के साथ स्कूल पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक बच्ची के स्कूल जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। काफी समय बाद स्कूल पहुंची बच्ची खुशी के मारे डांस करने लगती है।

स्कूल जाने की खुशी से झूम उठी छोटी बच्ची
वायरल हो रहे इस वीडियो में बच्ची को अपने पिता की कार से बाहर निकलते देखा जा सकता है। उसके पिता उसे स्कूल छोड़ने आए होते हैं। बच्ची कार से उतरने के बाद बेहद ही फनी अंदाज में बात करती हुई दिखती है। बच्ची के बात करने के फनी अंदाज से पिता की हंसी छूट जाती है। इसके बाद बच्ची कार के पास ही खड़े होकर डांस करने लगती है।

स्कूल गेट पर जाकर बच्ची करने लगी डांस
जिसके बाद बच्ची के पिता उसे बाय बोलकर स्कूल जाने के लिए कहते हैं। बच्ची स्कूल के गेट पर जाकर फिर से खड़ी हो जाती है। और कुछ कहना शुरू कर देती है। वह यहीं नहीं रुकती बच्ची स्कूल गेट के पास खड़े होकर डांस करने लगती है। इसके बाद बच्ची अपने स्कूल में दाखिल हो जाती है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, वह किसी अरब देश का हो सकता है।

वीडियो देख लोगों को याद आ गया अपना बचपन
वीडियो को डॉक्टर अजयिता ने ट्विटर पर शेयर किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो को करीब 50 हजार लोग देख चुके है। लोग वीडियो को देखकर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा कि, कितनी खुश और उत्तेजित है ये नन्ही सी परी। और एक मैं था जो स्कूल नहीं जाने के लिए रोता था और मेरे मां एवम् पापा दोनों मुझे टांगकर ले जाते थे स्कूल। आज भी सोचता हूं तो लगता है कितना परेशान किया हूं जब छोटा था मैं। फिर वे कभी गुस्साते नहीं थे,बस मुस्कुराते थे।
देखें वायरल वीडियो
वहीं एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि, आजकल बहुत से बच्चों के घर में वैसा अच्छा माहौल नहीं होता जैसा वे चाहते हैं इसलिए दोस्तों के साथ स्कूल के समय का आनंद लेते हैं। लोग बच्ची की खुशी को लेकर बहुत ही पॉजिटिव कमेंट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications