छोटी सी बच्ची ने 'ओई बाबा' पर किया शानदार डांस, VIDEO देख तारीफ करने लगे लोग
सोशल मीडिया टैलेंट का खजाना है। कई बार यहां ऐसा कुछ देखने को मिल जाता है, जिसे देखने के बाद हर कोई तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाता। इस कड़ी में एक छोटी सी बच्ची का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे जो कोई भी देख रहा है, उस बच्ची की खूब तारीफ ही कर रहा है। क्लिप में बच्ची जिस तरह से अपनी कमर मटका रही है, वो काबिलेतारीफ है।
बच्ची फिल्म जुदाई में अलका याग्निक के 'ऊई बाबा' गाने की धुन पर नाच रही है। क्लिप ने वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया। इंस्टाग्राम यूजर @aadhayasree__did द्वारा साझा किए गए वीडियो में, लड़की एक रेलवे प्लेटफॉर्म पर अपने शानदार नृत्य कौशल का प्रदर्शन करती हुई दिखाई दे रही है।

लड़की बड़ी कुशलता से गीत के बोल और संगीत की धुन पर ताल मिलाती है जो दर्शकों को बेहद प्रभावशाली लगता है। वह अपने नृत्य प्रदर्शन के दौरान मनमोहक मुस्कान बनाए रखती है, जिससे उसे देखना आनंदमय हो जाता है। वीडियो 28 नवंबर को अपलोड किया गया था और इसे 1,493,504 लाइक और ढेरों कमेंट्स भी मिले हैं। कमेंट सेक्शन अन्य यूजर्स द्वारा दिल के इमोजी से भरा हुआ था, जिन्होंने लड़की की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ भी की। एक यूजर ने कमेटं करते हुए कहा कि कितनी प्यारी बच्ची है। एक और यूजर ने कहा कि वाह बहुत ही बढ़िया। एक ने कहा कि इस बच्ची ने कितना शानदार डांस किया है।
यहां देखें वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications