VIDEO: लोगों के सामने से निकली शेरनी, जबड़े में दिखा नन्हा शावक

Lioness holding cub: जंगल की दुनिया भी बड़ी दिलचस्प होती है। यहां जानवरों का हर काम को करने का अपना तरीका होता है। इसी में एक तरीका है जानवरों का अपने बच्चों को पकड़ने का तरीका।

आपने अकसर शेरों को अपने बच्चों को मुंह से उठाते देखा होगा। कई बार तो ऐसा लगता है शेरनी किसी शिकार को लेकर जा रही है। क्योंकि बिल्ली परिवार के ये जीव अपने शिकार को भी इसी तरीके से लेकर जाते हैं।

Credit: Cute things

हाल ही में एक शेरनी और उसके छोटे से बच्चे का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो दक्षिण अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क का है, जहां लोगों को ये बेहद ही असाधारण नजारा दिखा। जब सफारी के दौरान लोग वहां से गुजरे तो सबने देखा कि एक शेरनी अपने शावक को मुंह में दबाए वहां से गुजर रही है। (वीडियो-नीचे)

अकसर टीवी में ही ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं। लेकिन सोचिये अगर सामने से ऐसा शानदार नजारा आपको देखने को मिले तो वो फीलिंग ही कुछ अलग होगी। ऐसा ही कुछ जंगल सफारी के दौरान कुछ पर्यटकों के साथ भी हुआ। इस नजारे को देखने के बाद उन्होंने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया।

ये वायरल वीडियो एक शख्स सफराज सुलेमान ने फिल्माया और इसे LatestSightings.com पेज अपलोड किया गया था। जिस सड़क का ये शानदार वीडियो है, वो प्राकृतिक सुंदरता, शेरों, तेंदुओं और जंगली कुत्तों सहित अविश्वसनीय जीवों को देखने के लिए काफी मशहूर है।

यहां देखे्ं वीडियो...

सफराज नाम का पर्यटक जब सफारी के दौरान इस जंगल में पहुंचा तो इस नजारे को देखकर काफी हैरान रह गया। दाहिनी ओर से शेरनी अपने सबसे छोटे और प्यारे से शावक को मुंह में दबाए आ रही थी। शेरनी ने बच्चे को अपने जबड़ों में कस कर पकड़ा हुआ था। पर्यटकों ने शेरनी को रास्ता दिया हुआ था। इस मनमोहक वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+